27 महीनों में 6.28 लाख घटीं ‘लाड़ली बहनें’, 25 हजार से अधिक का भुगतान अटका

भोपाल (म.प्र.)

On

विधानसभा में खुलासा; नए पंजीयन और राशि बढ़ाने पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं

भोपाल, मध्य प्रदेश — राज्य सरकार की प्रमुख लाड़ली बहना योजना में लाभार्थियों की संख्या पिछले 27 महीनों में 6.28 लाख कम हो गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा में लिखित जवाब में बताया कि सितंबर 2023 में योजना से 1.31 करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी थीं, जो जनवरी 2026 तक घटकर करीब 1.25 करोड़ रह गईं।

सरकार के अनुसार, लाभार्थियों की संख्या घटने का प्रमुख कारण आयु सीमा पार होना और पात्रता संबंधी बदलाव हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु होने पर कई महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए। साथ ही समग्र आईडी हटने या रिकॉर्ड अपडेट न होने के कारण 25,395 महिलाओं का भुगतान फिलहाल लंबित है। विभाग ने कहा कि तकनीकी और सत्यापन प्रक्रियाओं के बाद ही भुगतान बहाल होगा।

विधानसभा में आंकड़ों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए। कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने देवास और शाजापुर जिलों में जून से अगस्त 2024 के बीच लाभार्थियों की संख्या बढ़ने का उल्लेख करते हुए पूछा कि जब नए पंजीयन बंद हैं तो वृद्धि कैसे दर्ज हुई। मंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त 2023 के बाद कोई नया पंजीयन नहीं हुआ और वर्तमान में इसे पुनः शुरू करने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

सरकार ने यह भी बताया कि योजना की राशि बढ़ाने संबंधी कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं है। हालांकि सदन में चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भविष्य में राशि बढ़ने की संभावना का संकेत दिया। इस मुद्दे पर विपक्ष ने नए पात्र लाभार्थियों को शामिल करने की मांग दोहराई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि 21 वर्ष की आयु पार कर चुकी महिलाओं के पंजीयन पर स्पष्ट समयसीमा घोषित की जाए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विपक्षी विधायकों ने वॉकआउट किया।

----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

नेस्टोरिया ग्रुप ने धोलेरा में 3D निर्माण तकनीक से बड़ी उपलब्धि हासिल की, ‘विकसित भारत 2047’ विज़न को मिली मजबूती

टाप न्यूज

नेस्टोरिया ग्रुप ने धोलेरा में 3D निर्माण तकनीक से बड़ी उपलब्धि हासिल की, ‘विकसित भारत 2047’ विज़न को मिली मजबूती

तेज़, टिकाऊ और किफायती निर्माण मॉडल से ‘विकसित भारत 2047’ लक्ष्य को गति; निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
देश विदेश 
नेस्टोरिया ग्रुप ने धोलेरा में 3D निर्माण तकनीक से बड़ी उपलब्धि हासिल की, ‘विकसित भारत 2047’ विज़न को मिली मजबूती

वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत, टी-20 वर्ल्ड कप मैच में 31 छक्कों का नया रिकॉर्ड

हेटमायर की तूफानी फिफ्टी, पॉवेल का खेल भावना का उदाहरण; जिम्बाब्वे 107 रन से पराजित
स्पोर्ट्स  टॉप न्यूज़ 
वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत, टी-20 वर्ल्ड कप मैच में 31 छक्कों का नया रिकॉर्ड

होली पर छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री पर रोक, राज्यभर में दुकानें रहेंगी बंद

नई आबकारी नीति में बदलाव के बाद सरकार का यू-टर्न; कानून-व्यवस्था और जनभावनाओं को देखते हुए निर्णय
छत्तीसगढ़ 
होली पर छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री पर रोक, राज्यभर में दुकानें रहेंगी बंद

बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की पूजा, 12:30 बजे पेश होगा छत्तीसगढ़ बजट

महिलाओं, ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस के संकेत; विधानसभा में साय सरकार का तीसरा बजट आज
छत्तीसगढ़ 
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की पूजा, 12:30 बजे पेश होगा छत्तीसगढ़ बजट

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.