GMAA द्वारा MANIT भोपाल में पहली बार Alumni Sports Meet 2026 का आयोजन

भोपाल, 5 सितंबर 2026

ग्लोबल MANIT एलुमनी एसोसिएशन (GMAA) द्वारा MANIT भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5–6 सितंबर 2026 को पहली बार Alumni Sports Meet 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

दो दिवसीय इस अनूठे आयोजन में 150 से अधिक पूर्व छात्र बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, देहरादून, मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तथा देश के अन्य शहरों से भाग ले रहे हैं।

स्पोर्ट्स मीट में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस एवं शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। यह आयोजन MANIT के विभिन्न बैचों और पीढ़ियों के पूर्व छात्रों को अपने अल्मा मेटर से पुनः जुड़ने, पुराने मित्रों से मिलने तथा खेलों के माध्यम से नए संबंध स्थापित करने का अनूठा अवसर प्रदान कर रहा है।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति

उद्घाटन समारोह में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक श्री अभिषेक सिंह चौहान मुख्य अतिथि तथा MANIT भोपाल के निदेशक प्रो. करुणेश कुमार शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Also Read:  रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी पर चलाई गोली, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कार्यवाहक अधीक्षक निलंबित

समारोह में शैक्षणिक, संस्थागत विकास एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध, छात्र कल्याण तथा संकाय कल्याण के डीन सहित MANIT के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। GMAA अध्यक्ष श्री मनोज कुकरेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

Also Read:  मध्य प्रदेश में किसानों को बड़ी सौगात, दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

आयोजन में सहयोग देने वाले पूर्व छात्रों का सम्मान

Also Read:  भोपाल में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव, दीपक पांडे को टीटी नगर SDM का अतिरिक्त प्रभार

Alumni Sports Meet को MANIT के पूर्व छात्र उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। उद्घाटन समारोह के दौरान *GMAA द्वारा श्री अनुज प्रताप सिंह (MANIT ’05), श्री कुमार आशेष (MANIT ’08), श्री नितेश गोयल (MANIT ’04), श्री धर्मेंद्र राय (MANIT ’04), श्री रुपेश किरार (MANIT ’03), श्री वरुण नामदेव (MANIT ’13), डॉ. ऋषि सिंह (पूर्व छात्र एवं MANIT प्रोफेसर)* सहित उन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय, प्रयास एवं सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैडमिंटन में 70 मुकाबले, 60 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

GMAA Sports Meet के अंतर्गत आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विभिन्न सिंगल्स एवं डबल्स वर्गों में 60 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और पहले दिन कुल 70 मुकाबले खेले गए।

प्रतियोगिता में 1978 बैच के पूर्व छात्रों से लेकर वर्तमान MANIT छात्रों तक ने भाग लिया। इससे आयोजन में विभिन्न पीढ़ियों की खेल प्रतिभाओं का शानदार संगम देखने को मिला।

सर्वेश सिंह राजपूत, पवन मेहरा, धर्मेंद्र राय, कुमार आशेष, नीरज मिलन, कार्तिक श्रीवास्तव, जयपाल सिंह, प्रांशु खुभचंदानी, अरविंद दुबे, डॉ. ज्ञानेश, डॉ. सुमन, रोहन, सुयश सहित अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 6 सितंबर 2026 को खेले जाएंगे।

 

IMG-20260905-WA0014

 

टेबल टेनिस में 24 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुल 24 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

सिंगल्स वर्ग का फाइनल मुकाबला अनुभव सिंह और सर्वेश के बीच 6 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। वहीं डबल्स वर्ग के मुकाबले भी 6 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता का संचालन MANIT के 2008 बैच के पूर्व छात्र श्री अनुभव सिंह द्वारा किया जा रहा है। श्री अनुभव सिंह विशेष रूप से देहरादून से भोपाल पहुंचे हैं। वे देहरादून में एक प्रोफेशनल टेबल टेनिस ट्रेनिंग अकादमी भी संचालित करते हैं। उनके अनुभव एवं विशेषज्ञता से प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

शतरंज में चार खिलाड़ी संयुक्त बढ़त पर

GMAA Sports Meet के अंतर्गत आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में कुल 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन Academy of Chess Education, Bhopal द्वारा किया जा रहा है।

प्रतियोगिता में रैपिड चेस के कुल चार राउंड Swiss System के तहत खेले जा रहे हैं। पहले दिन दो राउंड संपन्न हुए। इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

पहले दो राउंड के बाद श्री सागर राजदेव, श्री नवोदय कनोजिया, श्री अतुल भोयर एवं डॉ. मेडिपल्ली रामपाव 2-2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

शेष दो राउंड के परिणामों के साथ प्रतियोगिता का विजेता तय होगा और फिलहाल मुकाबला पूरी तरह खुला हुआ है।

GMAA Alumni Sports Meet 2026 के अंतर्गत आयोजित टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री मनोज कुकरेजा, द्वितीय स्थान श्री सुयश पांडे तथा तृतीय स्थान श्री हर्ष प्रजापति ने प्राप्त किया।

दो दिवसीय GMAA Alumni Sports Meet 2026 का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित न होकर MANIT के पूर्व छात्रों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे पुरानी यादों को ताजा करने, नए संबंध बनाने और अपने अल्मा मेटर से जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर प्राप्त कर सकें।

Recommended for You

दैनिक जागरण से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

नवीनतम समाचार

GMAA द्वारा MANIT भोपाल में पहली बार Alumni Sports Meet 2026 का आयोजन

ग्लोबल MANIT एलुमनी एसोसिएशन (GMAA) द्वारा MANIT भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5–6 सितंबर 2026 को पहली बार Alumni Sports...
भोपाल 
GMAA द्वारा MANIT भोपाल में पहली बार Alumni Sports Meet 2026 का आयोजन

एक दीप से जलते हैं अनगिनत दीप : गुरु से विश्वगुरु भारत तक

भारत की आत्मा को यदि किसी एक शब्द में अभिव्यक्त करना हो, तो वह शब्द है—ज्ञान। और ज्ञान की इस...
देश विदेश 
एक दीप से जलते हैं अनगिनत दीप : गुरु से विश्वगुरु भारत तक

हजारों विकल्पों के बीच उलझती जिंदगी: क्या ज्यादा चुनाव लोगों को बना रहे हैं कम संतुष्ट?

OTT, डेटिंग ऐप्स और करियर के अनगिनत विकल्पों ने बढ़ाई आजादी, लेकिन फैसले लेने की परेशानी और असंतोष भी बढ़...
ओपीनियन 
हजारों विकल्पों के बीच उलझती जिंदगी: क्या ज्यादा चुनाव लोगों को बना रहे हैं कम संतुष्ट?

मंडी में सांसद निधि के कामों पर कंगना रनोट नाराज, अधिकारियों से पूछा- फंड खर्च में देरी क्यों?

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने विकास योजनाओं की समीक्षा की; BDO अधिकारियों से लंबित कार्यों और फैसलों पर...
मनोरंजन 
मंडी में सांसद निधि के कामों पर कंगना रनोट नाराज, अधिकारियों से पूछा- फंड खर्च में देरी क्यों?

बिजनेस