भोपाल : लिटरेचर फेस्ट का समापन, ट्रैक्टर रैली से बदलेगा ट्रैफिक; जानिए आज शहर में क्या रहेगा खास

Bhopal, MP

शहरवासियों को आज आर्ट, कल्चर, जॉब अपडेट्स और ट्रैफिक से जुड़े कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।

आज राजधानी भोपाल में साहित्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा। भारत भवन में चल रहे भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2026 का आज अंतिम दिन है, वहीं ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ की शुरुआत के अवसर पर शहर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इन आयोजनों के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भोपाल में बड़े कार्यक्रमों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। कोकता बायपास, मिसरोद-सलैया रोड, खजूरी कला, पटेल नगर, लांबाखेड़ा, बागसेवनिया, अशिमा मॉल, एम्स रोड और जंबूरी मैदान के आसपास के मार्गों पर दबाव रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही इन इलाकों से गुजरें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

भारत भवन में BLF का फिनाले

भारत भवन में चल रहे भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आज समापन दिवस है। अंतिम दिन संविधान, इतिहास, पर्यावरण, वैश्विक राजनीति, सिनेमा और समकालीन साहित्य पर केंद्रित सत्र होंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें कविता पाठ, संवाद सत्र और आर्ट परफॉर्मेंस शामिल हैं।

शहर के अन्य प्रमुख आयोजन

➡ जनजातीय संग्रहालय में शलाका चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा।
➡ भेल स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में जैन शिरोज भोपाल द्वारा ‘कार्निवाल 3.0’ की शुरुआत होगी, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फूड फेस्ट, टैलेंट हंट और महिला उद्यमिता पर केंद्रित गतिविधियां होंगी।

1101 ट्रैक्टरों की रैली से होगी ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ की शुरुआत

मध्यप्रदेश सरकार आज ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का औपचारिक आगाज करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोकता बायपास स्थित आरटीओ कार्यालय के पास लगभग 1101 ट्रैक्टरों की रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री किसानों को वर्ष भर संचालित होने वाली योजनाओं, नवाचारों और कृषि रोडमैप की जानकारी देंगे। सरकार इस वर्ष उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण को प्राथमिक फोकस सेक्टर बनाएगी।

सरकार का लक्ष्य खेती को परंपरागत ढांचे से बाहर निकालकर तकनीक आधारित, रोजगारोन्मुख और लाभकारी मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसके लिए एग्री-टेक, ड्रोन सेवाएं, एफपीओ प्रबंधन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

भोपाल चैंबर चुनाव में बढ़ी सरगर्मी: पाली और गोयल आमने-सामने, आज नामांकन का आखिरी दिन

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। पूर्व अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उनके मुकाबले वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल और कार्यकारी अध्यक्ष आकाश गोयल भी मैदान में उतर चुके हैं।

शनिवार तक कुल 19 नामांकन दाखिल हो चुके हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के तीन और कार्यकारिणी के 16 उम्मीदवार शामिल हैं। आज नामांकन की अंतिम तिथि है, जिसके बाद तस्वीर साफ होगी कि असली मुकाबला किन पैनलों के बीच होगा।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 12–13 जनवरी को जांच, 14 से 16 जनवरी तक नाम वापसी और 17 जनवरी को अंतिम सूची जारी होगी।
1 फरवरी को मानस भवन में मतदान और 2 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jan 2026 By दैनिक जागरण

भोपाल : लिटरेचर फेस्ट का समापन, ट्रैक्टर रैली से बदलेगा ट्रैफिक; जानिए आज शहर में क्या रहेगा खास

Bhopal, MP

आज राजधानी भोपाल में साहित्य, संस्कृति और प्रशासनिक गतिविधियों का संगम देखने को मिलेगा। भारत भवन में चल रहे भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल 2026 का आज अंतिम दिन है, वहीं ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ की शुरुआत के अवसर पर शहर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। इन आयोजनों के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।

आज इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भोपाल में बड़े कार्यक्रमों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। कोकता बायपास, मिसरोद-सलैया रोड, खजूरी कला, पटेल नगर, लांबाखेड़ा, बागसेवनिया, अशिमा मॉल, एम्स रोड और जंबूरी मैदान के आसपास के मार्गों पर दबाव रहेगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही इन इलाकों से गुजरें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

भारत भवन में BLF का फिनाले

भारत भवन में चल रहे भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल का आज समापन दिवस है। अंतिम दिन संविधान, इतिहास, पर्यावरण, वैश्विक राजनीति, सिनेमा और समकालीन साहित्य पर केंद्रित सत्र होंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जिनमें कविता पाठ, संवाद सत्र और आर्ट परफॉर्मेंस शामिल हैं।

शहर के अन्य प्रमुख आयोजन

➡ जनजातीय संग्रहालय में शलाका चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा।
➡ भेल स्थित चंद्रप्रभु जैन मंदिर में जैन शिरोज भोपाल द्वारा ‘कार्निवाल 3.0’ की शुरुआत होगी, जहां सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फूड फेस्ट, टैलेंट हंट और महिला उद्यमिता पर केंद्रित गतिविधियां होंगी।

1101 ट्रैक्टरों की रैली से होगी ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ की शुरुआत

मध्यप्रदेश सरकार आज ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का औपचारिक आगाज करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोकता बायपास स्थित आरटीओ कार्यालय के पास लगभग 1101 ट्रैक्टरों की रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद जंबूरी मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।

मुख्यमंत्री किसानों को वर्ष भर संचालित होने वाली योजनाओं, नवाचारों और कृषि रोडमैप की जानकारी देंगे। सरकार इस वर्ष उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण को प्राथमिक फोकस सेक्टर बनाएगी।

सरकार का लक्ष्य खेती को परंपरागत ढांचे से बाहर निकालकर तकनीक आधारित, रोजगारोन्मुख और लाभकारी मॉडल के रूप में विकसित करना है। इसके लिए एग्री-टेक, ड्रोन सेवाएं, एफपीओ प्रबंधन और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

भोपाल चैंबर चुनाव में बढ़ी सरगर्मी: पाली और गोयल आमने-सामने, आज नामांकन का आखिरी दिन

भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। पूर्व अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उनके मुकाबले वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद गोयल और कार्यकारी अध्यक्ष आकाश गोयल भी मैदान में उतर चुके हैं।

शनिवार तक कुल 19 नामांकन दाखिल हो चुके हैं, जिनमें अध्यक्ष पद के तीन और कार्यकारिणी के 16 उम्मीदवार शामिल हैं। आज नामांकन की अंतिम तिथि है, जिसके बाद तस्वीर साफ होगी कि असली मुकाबला किन पैनलों के बीच होगा।

चुनाव प्रक्रिया के तहत 12–13 जनवरी को जांच, 14 से 16 जनवरी तक नाम वापसी और 17 जनवरी को अंतिम सूची जारी होगी।
1 फरवरी को मानस भवन में मतदान और 2 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/bhopal-literature-fest-concludes-with-tractor-rally-traffic-will-change/article-42725

खबरें और भी हैं

यूसीसी पर 90% से अधिक समर्थन का दावा, सीएम मोहन यादव बोले- जनता बदलाव के पक्ष में

टाप न्यूज

यूसीसी पर 90% से अधिक समर्थन का दावा, सीएम मोहन यादव बोले- जनता बदलाव के पक्ष में

Uniform Civil Code को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जनसुझाव अभियान चलाया, मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश नागरिकों ने समान...
राज्य  मध्य प्रदेश 
यूसीसी पर 90% से अधिक समर्थन का दावा, सीएम मोहन यादव बोले- जनता बदलाव के पक्ष में

एमपी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 147 सदस्य शामिल; मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा

मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्य और 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। नई सूची में...
राज्य  मध्य प्रदेश 
एमपी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 147 सदस्य शामिल; मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा

AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा, वसूली और मारपीट मामले में बड़ा फैसला

नर्मदा कोर्ट के फैसले में AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी समेत 9 दोषियों को 7-7 साल की जेल; ₹96...
देश विदेश 
AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा, वसूली और मारपीट मामले में बड़ा फैसला

विदेश में पढ़ाई का सपना? अब घबराने की ज़रूरत नहीं | Education Street है ना!

हर साल लाखों Indian students विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं। लेकिन जब actually planning शुरू करते हैं, ...
विदेश में पढ़ाई का सपना? अब घबराने की ज़रूरत नहीं | Education Street है ना!

बिजनेस

सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में
वेदांता के शेयर में 6% गिरावट और मेटल-आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली के बीच सेंसेक्स 76,550 और निफ्टी 23,900 के...
'100% शुद्ध' दावों पर CCPA की सख्ती, स्टोरिया और इंग्लिश ओवन पर ₹1-1 लाख जुर्माना
वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO खुला, ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी, 1 जुलाई को संभावित लिस्टिंग
अमेज़न इंडिया मध्य प्रदेश में लेकर आया है प्राइम डे का 10वां संस्करण: डील्स, बचत और नए लॉन्चेस का तीन दिवसीय उत्सव
120Hz डिस्प्ले, 7.7mm स्लीक डिज़ाइन, सेगमेंट-बेस्ट कनेक्टिविटी और IP64 ड्युरेबिलिटी के साथ इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री ₹11,999 की शुरुआती कीमत पर शुरू
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.