- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दतिया को 532 करोड़ की विकास सौगात, सिंध नदी के नए पुल का होगा उद्घाटन
दतिया को 532 करोड़ की विकास सौगात, सिंध नदी के नए पुल का होगा उद्घाटन
भोपाल (म.प्र.)
सेवढ़ा में मुख्यमंत्री करेंगे दर्जनों परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन, हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को दतिया जिले के सेवढ़ा तहसील में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में जिलेवासियों को 532 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस दौरान वे सिंध नदी पर नवनिर्मित सेतु का विधिवत लोकार्पण करेंगे, जिससे क्षेत्र की यातायात और आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अन्य कार्यों का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित विभिन्न विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सनकुआ धाम के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
कृषि उपज मंडी प्रांगण, सेवढ़ा में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री 299.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 53 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं 233.24 करोड़ रुपये की लागत वाले 21 नए कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया जाएगा।
प्रशासन के अनुसार यह आयोजन दतिया जिले के विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा और क्षेत्र में शिक्षा, परिवहन व सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
----
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
