रेल यात्रियों को राहत देने की नई पहल, ग्वालियर से चलने वाली ट्रेनों में बदला टीटीई सिस्टम

ग्वालियर (म.प्र.)

On

अकेली ड्यूटी खत्म, अब टीम के साथ करेंगे टिकट चेकिंग; सीट विवाद और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश

ट्रेनों में सीट न मिलने, वेटिंग लिस्ट और कोच में अव्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन ने टिकट चेकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेनों में टीटीई को अकेले एस्कॉर्ट ड्यूटी पर नहीं भेजा जाएगा। इसके बजाय वे टीम के रूप में काम करेंगे, ताकि यात्रियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुरानी व्यवस्था में टीटीई को अलग-अलग ट्रेनों में ओपन ड्यूटी पर तैनात किया जाता था। टिकट जांच के साथ-साथ राजस्व वसूली का दबाव होने के कारण यात्रियों की सुविधाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा पाता था। इससे खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होती थी। कई मामलों में परिवार के सदस्यों को अलग-अलग सीटें मिल जाती थीं और विवाद की स्थिति बनती थी।

टीम सिस्टम से बदलेगी कार्यप्रणाली

नई व्यवस्था के तहत अब एक ट्रेन में तीन से पांच टीटीई की टीम तैनात की जा रही है। टीम का हर सदस्य अलग-अलग कोच की जिम्मेदारी संभालेगा, लेकिन समन्वय के साथ काम करेगा। इसका उद्देश्य केवल बिना टिकट यात्रा पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सीट समायोजन, बुजुर्गों और महिला यात्रियों की मदद तथा कोच में अनुशासन बनाए रखना भी होगा।

भीड़भाड़ वाले रूट पर प्राथमिकता

रेलवे ने यह प्रयोग सबसे पहले उन ट्रेनों में शुरू किया है, जिनमें यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। ग्वालियर से उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में फिलहाल यह व्यवस्था लागू की गई है। रोजाना चार से पांच ट्रेनों में टीम आधारित टिकट चेकिंग की जा रही है, ताकि यात्रियों को तुरंत राहत मिल सके।

यात्रियों से मिलेगा फीडबैक

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था अभी ट्रायल आधार पर लागू की गई है। यात्रियों से मिलने वाले फीडबैक और शिकायतों में कमी के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे अन्य मंडलों और ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

यात्रियों ने इस बदलाव को सकारात्मक कदम बताते हुए कहा है कि यदि टीटीई की प्राथमिकता सुविधा और व्यवस्था बनी रहती है, तो रेल यात्रा का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/new-initiative-to-provide-relief-to-railway-passengers-tte-system/article-46800

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.