भोपाल जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में चोरी करने वाला फॉरेन रिटर्न बीटेक पास चोर गिरफ्तार, 7 लाख के सोने के आभूषण बरामद

भोपाल (म.प्र.)

On

एसी कोच में सोते यात्रियों को बनाता था निशाना, ऑनलाइन गेमिंग की लत और आर्थिक तंगी में दिया चोरी को अंजाम

रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से भोपाल जीआरपी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित निवासी देव स्थान, लखनऊ के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी फॉरेन रिटर्न है और पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक पास है। जीआरपी ने उसके कब्जे से करीब 7 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

जीआरपी भोपाल के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाता था। वह रात के समय यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर उनके सिरहाने या सीट के पास रखे पर्स और बैग चोरी कर लेता था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन वेटिंग गेम्स की लत का शिकार था और भारी रकम हारने के बाद आर्थिक तंगी में आकर चोरी की वारदातें करने लगा।

मामले का खुलासा 20 जनवरी 2026 को हुई एक शिकायत के बाद हुआ। आगरा निवासी अफशा बेगम ट्रेन से आगरा से मुंबई जा रही थीं। भोपाल स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान अज्ञात बदमाश ने उनकी नींद का फायदा उठाकर पर्स चोरी कर लिया। पर्स में सोने की चेन, झुमके, अंगूठी, 35 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज थे। मुंबई पहुंचने के बाद पीड़िता ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसे संबंधित थाने से जीआरपी भोपाल को भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी भोपाल ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने भोपाल रेलवे स्टेशन और आसपास के करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध की गतिविधियों का रोड मैप तैयार किया गया और लगातार निगरानी के बाद 30 जनवरी 2026 को आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने न केवल इस घटना, बल्कि जीआरपी भोपाल क्षेत्र के चार अन्य मामलों में चोरी करना भी स्वीकार किया। उसने बताया कि चोरी से मिलने वाली नकदी वह ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे में खर्च कर देता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मंगलसूत्र का पेंडल, सोने की दो चेन, एक जोड़ी झुमके और दो लेडीज अंगूठियां बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है।

जीआरपी भोपाल के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाने में धारा 305(सी) और 305(2) बीएनएस के तहत चार प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अन्य राज्यों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया। जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

खबरें और भी हैं

रायगढ़ में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, जंगल में बढ़ती हाथियों की संख्या से ग्रामीणों में दहशत

टाप न्यूज

रायगढ़ में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, जंगल में बढ़ती हाथियों की संख्या से ग्रामीणों में दहशत

चुहकीमार में लकड़ी लेने गए 70 वर्षीय गंगाराम सारथी पर हाथी ने हमला किया; वन विभाग की टीम मौके पर,...
छत्तीसगढ़ 
रायगढ़ में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत, जंगल में बढ़ती हाथियों की संख्या से ग्रामीणों में दहशत

सरगुजा में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

बतौली के शांतिपारा में ‘अमित क्लॉथ’ दुकान में रातभर लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, आसपास...
छत्तीसगढ़ 
सरगुजा में कपड़ा दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक

ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू पर नए खुलासे: बेटियों की तस्वीरें एपस्टीन को भेजी, शाही महल में सेक्स के लिए मजबूर किए गए सर्वाइवर

2008-2012 के ईमेल और दस्तावेजों से सामने आया खुलासा, प्रिंसेस बीट्रिस और यूजिनी की तस्वीरें एपस्टीन को भेजी गईं, प्रिंस...
देश विदेश 
ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू पर नए खुलासे: बेटियों की तस्वीरें एपस्टीन को भेजी, शाही महल में सेक्स के लिए मजबूर किए गए सर्वाइवर

नागदा–उज्जैन ट्रेन में महिलाओं-बच्चों पर मारपीट, छेड़खानी के विरोध में हिंसक झड़प; पुलिस ने लाठीचार्ज किया

रातलाम–खाचरोद के बीच विवाद हुआ उग्र, हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग रेलवे स्टेशन पर जुटे; जीआरपी जांच में जुटी...
मध्य प्रदेश  टॉप न्यूज़ 
नागदा–उज्जैन ट्रेन में महिलाओं-बच्चों पर मारपीट, छेड़खानी के विरोध में हिंसक झड़प; पुलिस ने लाठीचार्ज किया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.