MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, दतिया-रीवा-सीधी में बारिश का अलर्ट; कई जिलों में बरसेंगे बादल

Digital Desk

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम तंत्र के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। नरसिंहपुर में करीब 3 इंच, श्योपुर में 2.8 इंच और रीवा में 2.2 इंच बारिश हुई। शिवपुरी में तेज बारिश के चलते महुअर नदी का जलस्तर बढ़ गया। खोड़-पिछोर मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं कुछ गांवों में भी पानी पहुंचने की जानकारी सामने आई।

अभी भी सामान्य से कम बारिश

मध्यप्रदेश में मानसून के बावजूद अब तक कुल बारिश सामान्य औसत से कम है। प्रदेश में अब तक करीब 17.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में औसतन करीब 21.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी। यानी बारिश का आंकड़ा सामान्य से लगभग 4.3 इंच कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है। भारी बारिश वाले जिलों में प्रशासन और लोगों को नदी-नालों के जलस्तर तथा निचले इलाकों में जलभराव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Recommended for You

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Aug 2026 By दैनिक जागरण

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, दतिया-रीवा-सीधी में बारिश का अलर्ट; कई जिलों में बरसेंगे बादल

Digital Desk

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम तंत्र के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को दतिया, रीवा और सीधी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। नरसिंहपुर में करीब 3 इंच, श्योपुर में 2.8 इंच और रीवा में 2.2 इंच बारिश हुई। शिवपुरी में तेज बारिश के चलते महुअर नदी का जलस्तर बढ़ गया। खोड़-पिछोर मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ, वहीं कुछ गांवों में भी पानी पहुंचने की जानकारी सामने आई।

अभी भी सामान्य से कम बारिश

मध्यप्रदेश में मानसून के बावजूद अब तक कुल बारिश सामान्य औसत से कम है। प्रदेश में अब तक करीब 17.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में औसतन करीब 21.5 इंच बारिश होनी चाहिए थी। यानी बारिश का आंकड़ा सामान्य से लगभग 4.3 इंच कम है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है। भारी बारिश वाले जिलों में प्रशासन और लोगों को नदी-नालों के जलस्तर तथा निचले इलाकों में जलभराव को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/mp-weather-update-weather-changed-again-in-madhya-pradesh-rain/article-61050

नवीनतम समाचार

सिंगल क्लिक पर जानिए: आज देश में कहां क्या है खास?

रविवार, 9 अगस्त को देशभर में कई बड़े राजनीतिक, सामाजिक और मौसम से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रहेगी। कहीं हर...
जागरण इवेन्ट  देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
सिंगल क्लिक पर जानिए: आज देश में कहां क्या है खास?

मुजतबा खामेनेई का स्वास्थ्य: कौन ले सकता है ईरान के सर्वोच्च नेता की जगह?

मुजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य की अपुष्ट रिपोर्टों ने ईरान की उत्तराधिकार प्रक्रिया, अनुच्छेद 111 और सर्वोच्च नेता के संभावित दावेदारों...
टॉप न्यूज़ 
मुजतबा खामेनेई का स्वास्थ्य: कौन ले सकता है ईरान के सर्वोच्च नेता की जगह?

बिना मंजूरी तेल ड्रिलिंग पर ट्रंप से जुड़ी अमेरिकी कंपनी को ग्रीनलैंड की चेतावनी

ग्रीनलैंड में बिना पूर्व मंजूरी के जेम्सन लैंड में ड्रिलिंग उपकरण पहुंचने के बाद सरकार ने ट्रंप से जुड़ी अमेरिकी...
टॉप न्यूज़ 
बिना मंजूरी तेल ड्रिलिंग पर ट्रंप से जुड़ी अमेरिकी कंपनी को ग्रीनलैंड की चेतावनी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, दतिया-रीवा-सीधी में बारिश का अलर्ट; कई जिलों में बरसेंगे बादल

मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम तंत्र के...
मध्य प्रदेश  भोपाल 
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, दतिया-रीवा-सीधी में बारिश का अलर्ट; कई जिलों में बरसेंगे बादल

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.