- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर MP में बड़ी तैयारी, मोहन सरकार दे सकती है कई सौगातें
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर MP में बड़ी तैयारी, मोहन सरकार दे सकती है कई सौगातें
भोपाल (म.प्र.)
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार किसान, आदिवासी और महिलाओं के लिए नई सौगातों की तैयारी में जुटी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने जा रहे हैं। मई 2026 में सरकार 13वें साल में प्रवेश करेगी और इसे लेकर बीजेपी संगठन से लेकर एनडीए शासित राज्यों तक अलग-अलग स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार भी इस मौके को राजनीतिक और प्रशासनिक तौर पर खास बनाने की तैयारी में जुटी दिखाई दे रही है। भोपाल में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है और बताया जा रहा है कि सरकार जनता के बीच नई योजनाओं और पुराने कामों की उपलब्धियों को बड़े स्तर पर ले जाने की रणनीति बना रही है। खास बात यह है कि इसी महीने मोहन यादव सरकार के भी ढाई साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में दोनों अवसरों को जोड़कर बड़ा संदेश देने की तैयारी मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को जनहित योजनाओं का नया खाका तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का फोकस खास तौर पर किसान, आदिवासी और महिलाओं पर रहेगा। बताया जा रहा है कि दुग्ध उत्पादकों को मिलने वाले लाभ का दायरा बढ़ाया जा सकता है ताकि ग्रामीण इलाकों में आय बढ़ाने की कोशिश हो सके। वहीं आदिवासी क्षेत्रों में जमीन के मालिकाना हक से जुड़े मामलों को तेजी से निपटाने पर भी जोर रहेगा। सरकार उन इलाकों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की योजना पर भी काम कर रही है जहां अब तक बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह नहीं पहुंच पाई हैं। अधिकारियों के अनुसार महिलाओं को छोटे व्यवसाय और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए भी नई पहल सामने आ सकती है। लघु उद्योगों को अतिरिक्त छूट देने और कृषि आधारित उद्योगों में किसानों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक इन योजनाओं को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विभागों से तैयारी करने को कहा गया है।
इधर सरकार के भीतर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए 8 मई से 10 मई के बीच विभागवार बैठकें तय की हैं। कहा जा रहा है कि कई मंत्री इन बैठकों को लेकर दबाव में हैं क्योंकि सरकार अपने ढाई साल के कामकाज का पूरा रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रही है। इसी बीच निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियों की चर्चा भी गर्म है। मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी भोपाल के राजनीतिक गलियारों में लगातार सुनाई दे रही हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली पहुंचे और बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी भेंट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं। इसके बाद से भोपाल में राजनीतिक चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए