भोपाल में आज और कल क्या खास? राजधानी में साहित्य, संस्कृति, कला और राजनीति से जुड़े बड़े आयोजन

Bhopal, MP

भोपाल में 4 और 5 जून को सांस्कृतिक, साहित्यिक और प्रशासनिक गतिविधियां काफी व्यस्त रहने वाली हैं। एक तरफ राजधानी में उर्दू अदब, मुशायरे और रंगमंच की महफिलें सजेंगी, वहीं दूसरी तरफ सरकार और प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। अगर आप आज और कल शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी तलाश रहे हैं, तो यहां प्रमुख आयोजन एक नजर में—

4 जून (गुरुवार)

राजधानी में आज का सबसे बड़ा आकर्षण मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित विशेष साहित्यिक संध्या रहेगी, जो महान शायर बशीर बद्र को समर्पित है। कार्यक्रम रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित होगा। शाम 6 बजे संवाद सत्र शुरू होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी, संगीतकार और कथाकार विशाल भारद्वाज तथा गायिका रेखा भारद्वाज शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के शायर शिरकत करेंगे।

मानव संग्रहालय में भी दिनभर गतिविधियां रहेंगी। यहां दोपहर 12 बजे से ‘माह का प्रदर्श’ कार्यक्रम शुरू होगा। वहीं शाम 4 बजे से 7 बजे तक संवाद और अखिल भारतीय मुशायरे के साथ डांस वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।

कला प्रेमियों के लिए जनजातीय संग्रहालय में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह प्रदर्शनी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

रवीन्द्र भवन में ही ‘स्मरण हबीब’ रंग आलाप नाट्य महोत्सव की शुरुआत होगी। पांच दिन तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित नाट्य महोत्सव का पहला दिन आज रहेगा। थिएटर प्रेमियों के लिए यह खास मौका माना जा रहा है।

राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों की बात करें तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में दो महत्वपूर्ण बैठकों की समीक्षा करेंगे। सुबह 11 बजे भोपाल मेट्रो परियोजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे उच्च शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित होगी, जिसमें नए शैक्षणिक सत्र और व्यवस्थाओं पर चर्चा हो सकती है।

5 जून (शुक्रवार)

शुक्रवार को भारत भवन में ‘भावानुभाव’ शास्त्रीय नृत्य समारोह की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम 5 से 7 जून तक चलेगा। इसमें कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसे शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम शाम के समय आयोजित होगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित एक अलग तरह का आयोजन भी शुक्रवार को देखने मिलेगा। वृंदावन आश्रम गौशाला में शाम 4 बजे से ‘वेलनेस विद काउज़’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रकृति और गायों के सानिध्य में हीलिंग सेशन कराया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2026 By दैनिक जागरण

भोपाल में आज और कल क्या खास? राजधानी में साहित्य, संस्कृति, कला और राजनीति से जुड़े बड़े आयोजन

Bhopal, MP

भोपाल में 4 और 5 जून को सांस्कृतिक, साहित्यिक और प्रशासनिक गतिविधियां काफी व्यस्त रहने वाली हैं। एक तरफ राजधानी में उर्दू अदब, मुशायरे और रंगमंच की महफिलें सजेंगी, वहीं दूसरी तरफ सरकार और प्रशासनिक स्तर पर भी महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। अगर आप आज और कल शहर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी तलाश रहे हैं, तो यहां प्रमुख आयोजन एक नजर में—

4 जून (गुरुवार)

राजधानी में आज का सबसे बड़ा आकर्षण मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित विशेष साहित्यिक संध्या रहेगी, जो महान शायर बशीर बद्र को समर्पित है। कार्यक्रम रवीन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित होगा। शाम 6 बजे संवाद सत्र शुरू होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी, संगीतकार और कथाकार विशाल भारद्वाज तथा गायिका रेखा भारद्वाज शामिल होंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे अखिल भारतीय मुशायरे का आयोजन होगा, जिसमें देशभर के शायर शिरकत करेंगे।

मानव संग्रहालय में भी दिनभर गतिविधियां रहेंगी। यहां दोपहर 12 बजे से ‘माह का प्रदर्श’ कार्यक्रम शुरू होगा। वहीं शाम 4 बजे से 7 बजे तक संवाद और अखिल भारतीय मुशायरे के साथ डांस वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।

कला प्रेमियों के लिए जनजातीय संग्रहालय में 73 शलाका चित्र प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह प्रदर्शनी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

रवीन्द्र भवन में ही ‘स्मरण हबीब’ रंग आलाप नाट्य महोत्सव की शुरुआत होगी। पांच दिन तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित नाट्य महोत्सव का पहला दिन आज रहेगा। थिएटर प्रेमियों के लिए यह खास मौका माना जा रहा है।

राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों की बात करें तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंत्रालय में दो महत्वपूर्ण बैठकों की समीक्षा करेंगे। सुबह 11 बजे भोपाल मेट्रो परियोजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे उच्च शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित होगी, जिसमें नए शैक्षणिक सत्र और व्यवस्थाओं पर चर्चा हो सकती है।

5 जून (शुक्रवार)

शुक्रवार को भारत भवन में ‘भावानुभाव’ शास्त्रीय नृत्य समारोह की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम 5 से 7 जून तक चलेगा। इसमें कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसे शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम शाम के समय आयोजित होगा और प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित एक अलग तरह का आयोजन भी शुक्रवार को देखने मिलेगा। वृंदावन आश्रम गौशाला में शाम 4 बजे से ‘वेलनेस विद काउज़’ कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें प्रकृति और गायों के सानिध्य में हीलिंग सेशन कराया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bhopal/what-is-special-today-and-tomorrow-in-bhopal-big-events/article-54927

खबरें और भी हैं

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टाप न्यूज

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

वैश्विक क्रिप्टो उद्योग लंबे समय से एक विरोधाभास के साथ संचालित हो रहा है—एक ओर अपार नवाचार और दूसरी ओर...
बिजनेस 
CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

वेस्टइंडीज कप्तान ने मेली केर को पीछे छोड़ा, भारतीय स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी रैंकिंग में लगाई...
स्पोर्ट्स 
टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आज दो अहम मुकाबले, सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए सभी टीमों पर...
स्पोर्ट्स 
महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद ईरानी खिलाड़ियों को तुरंत मेक्सिको लौटने का निर्देश मिलने का दावा, मोहम्मद मोहेबी...
स्पोर्ट्स 
गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.