- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक, सावन में उमड़ी आस्था
भोपाल में 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों के साथ बाबा महाकाल का पूजन-अभिषेक, सावन में उमड़ी आस्था
भोपाल (म.प्र.)
सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर 11 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाकर विशेष पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए
सावन माह के पहले सोमवार को राजधानी भोपाल श्रद्धा और शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में 11 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर भगवान बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन और अभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गूंज उठा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह आयोजन श्री श्री 1008 बजरंग दास जी महाराज (दादाजी महाराज) की प्रेरणा से लगातार पांचवें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पूरे सावन माह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन और अभिषेक किया जा रहा है। श्रद्धालु स्वयं मिट्टी के शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं, जिसे सनातन परंपरा में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
सावन के पहले सोमवार पर पंडित अनिल दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान महाकाल का विशेष पूजन कराया। अभिषेक में दूध, दही, शहद, घी और अन्य पूजन सामग्रियों का उपयोग किया गया, जबकि विशेष रूप से दुग्धाभिषेक किया गया। धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने से सुख, समृद्धि, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन का पहला सोमवार शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है।

पंडित राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में पार्थिव शिवलिंग तैयार किए जा रहे हैं और उनका विधिवत पूजन एवं अभिषेक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल सनातन संस्कृति को सशक्त बनाते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी भारतीय धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
आयोजन समिति ने आगामी कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। 10 अगस्त को मंदिर परिसर में 4 फीट ऊंचे बाबा अमरनाथ बर्फानी के स्वरूप का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद विशेष पूजन और अभिषेक होगा। वहीं 24 अगस्त को बाबा महाकाल के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों का विशेष पूजन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उज्जैन से आने वाली टीम द्वारा पारंपरिक भस्म आरती भी की जाएगी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

मंदिर समिति ने भोपाल और आसपास के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मां भवानी शिव हनुमान मंदिर, सुभाष कॉलोनी पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग निर्माण में सहभागी बनें, भगवान शिव का पूजन-अभिषेक करें और सावन माह में पुण्य लाभ अर्जित करें।
धार्मिक आयोजन में सुनील चतुर्वेदी, ओंकार साहू सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सावन के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम भोपाल में शिवभक्ति, सनातन परंपरा और सामूहिक आस्था का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए