- Hindi News
- बिजनेस
- WhatsApp ने हजारों यूजर्स के अकाउंट किए रिव्यू में, 24 घंटे तक चैट और कॉलिंग सेवाएं बंद
WhatsApp ने हजारों यूजर्स के अकाउंट किए रिव्यू में, 24 घंटे तक चैट और कॉलिंग सेवाएं बंद
बिजनेस डेस्क
बिना किसी पूर्व सूचना कई अकाउंट्स हुए ब्लॉक, कंपनी ने माना- ऑटोमेटेड सिस्टम से कभी-कभी हो जाती है गलती, जांच पूरी होने के बाद होगा फैसला
भारत समेत कई देशों में मंगलवार को बड़ी संख्या में WhatsApp यूजर्स उस समय परेशानी में पड़ गए, जब उनके अकाउंट अचानक "Account in Review" मोड में चले गए। प्रभावित यूजर्स के लिए मैसेज भेजना, कॉल करना, स्टेटस देखना और अन्य कई सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद हो गईं। खास बात यह रही कि कंपनी की ओर से पहले किसी भी तरह की चेतावनी या नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने अपनी शिकायतें साझा कीं और अकाउंट अचानक ब्लॉक होने पर सवाल उठाए।
यूजर्स ने बताया कि जैसे ही उन्होंने WhatsApp खोला, स्क्रीन पर "Account in Review" का संदेश दिखाई दिया। इसके साथ लिखा था कि अकाउंट की गतिविधियों और डिवाइस से जुड़ी जानकारी की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपयोगकर्ता कंपनी की सेवा शर्तों का पालन कर रहा है। स्क्रीन पर यह भी बताया गया कि समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने तक कुछ फीचर्स उपलब्ध नहीं रहेंगे।
इस तकनीकी कार्रवाई के दौरान यूजर्स न तो किसी को मैसेज भेज पा रहे थे और न ही कॉल कर पा रहे थे। कई लोगों ने बताया कि उनका पूरा व्यक्तिगत और व्यावसायिक काम WhatsApp पर निर्भर है, इसलिए अचानक सेवाएं बंद होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई छोटे कारोबारी, फ्रीलांसर और प्रोफेशनल्स ने कहा कि ग्राहकों से संपर्क टूटने के कारण उनके काम पर सीधा असर पड़ा।
घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और अन्य माध्यमों पर बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने दावा किया कि वे केवल आधिकारिक WhatsApp एप का ही उपयोग करते हैं और उन्होंने कभी किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया, फिर भी उनका अकाउंट समीक्षा में डाल दिया गया। कुछ यूजर्स ने इसे ऑटोमेटेड सिस्टम की गलती बताया और कंपनी से जल्द समाधान की मांग की।
मामले को लेकर WhatsApp के प्रवक्ता ने भी प्रतिक्रिया दी। कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने और दुरुपयोग रोकने के लिए लगातार ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत कुछ अकाउंट्स को अस्थायी रूप से समीक्षा में रखा जाता है। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया कि कभी-कभी इस प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटि हो सकती है, जिससे सामान्य यूजर्स भी प्रभावित हो जाते हैं। ऐसे मामलों में जांच पूरी होने के बाद अकाउंट को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में बहाल करने का प्रयास किया जाता है।
WhatsApp की ओर से स्क्रीन पर दो अतिरिक्त विकल्प भी दिए गए हैं। पहला विकल्प जिम्मेदारी के साथ WhatsApp इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारी देता है, जबकि दूसरा चोरी हुए फोन या अकाउंट से संबंधित सहायता उपलब्ध कराता है। इसके अलावा प्रभावित यूजर्स को अपील करने का विकल्प भी दिया गया है, ताकि यदि उन्हें लगता है कि उनका अकाउंट गलती से समीक्षा में डाला गया है तो वे अपना पक्ष कंपनी तक पहुंचा सकें।
कंपनी के अनुसार अकाउंट समीक्षा की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले संदिग्ध गतिविधि का पता चलने पर अकाउंट अस्थायी रूप से रिव्यू में चला जाता है। इसके बाद लगभग 24 घंटे तक ऑटोमेटेड सिस्टम अकाउंट की गतिविधियों की जांच करता है। यदि जांच में किसी प्रकार का नियम उल्लंघन नहीं मिलता है तो अकाउंट दोबारा सामान्य रूप से सक्रिय कर दिया जाता है। वहीं यदि गंभीर उल्लंघन सामने आता है तो स्थायी प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।
ऐसे मामलों में यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है। यदि उन्होंने केवल आधिकारिक एप का उपयोग किया है और किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं की है तो सामान्यतः जांच पूरी होने के बाद अकाउंट बहाल हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि किसी भी अनधिकृत या मॉडिफाइड WhatsApp एप का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे अकाउंट पर कार्रवाई की संभावना बढ़ सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए