- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर कोर्ट का बड़ा एक्शन, विधायक पुत्र दिनेश लोधी को फरार घोषित कर जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वा...
ग्वालियर कोर्ट का बड़ा एक्शन, विधायक पुत्र दिनेश लोधी को फरार घोषित कर जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट
ग्वालियर, MP
ग्वालियर की एससी-एसटी विशेष अदालत ने एक अहम मामले में सख्त रुख अपनाते हुए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित कर दिया है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।
अदालत ने अपने आदेश में केस डायरी पर लाल स्याही से "आरोपी फरार है" दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट का कहना है कि आरोपी लगातार न्यायालय की कार्यवाही से अनुपस्थित रहा और जारी किए गए वारंट के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।
दिनेश लोधी के खिलाफ ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस प्रकरण में 28 दिसंबर 2023 को पहली बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इसके बाद कई तारीखों पर पेश न होने के कारण अदालत ने यह सख्त कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। पुलिस की ओर से भी वारंट का पालन नहीं हो सका। इसी आधार पर विशेष अदालत ने उसे फरार घोषित करते हुए स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया।
दिनेश लोधी का नाम पहले भी शिवपुरी जिले के पिछोर में एक विवादित मामले को लेकर सुर्खियों में रह चुका है। अब ग्वालियर कोर्ट के ताजा आदेश के बाद एक बार फिर वह चर्चा में हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस की जिम्मेदारी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की है। मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए