इंदौर में 'एमपी टेक ग्रो कॉन्क्लेव 2025' का भव्य शुभारंभ: CM डॉ. मोहन ने दी कई सौगात

Indor

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'मध्यप्रदेश टेक ग्रो कॉन्क्लेव 2025' का उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य राज्य में तकनीकी निवेश को बढ़ावा देना और नई संभावनाओं के द्वार खोलना था। आयोजन में देशभर के निवेशक शामिल हुए और उन्होंने राज्य में विभिन्न प्रोजेक्ट्स में रुचि दिखाई।

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर ऑनलाइन माध्यम से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश अब निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

निवेशकों ने जताया विश्वास, उद्योगों के लिए दिखाया उत्साह

इस कॉन्क्लेव में देशभर से आए दिग्गज उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य की स्थिरता, बेहतर नीतियों और सकारात्मक माहौल की सराहना की। इंपेटस कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा, "हमने इंदौर में जिस स्थिरता का अनुभव किया है, वह बड़े मेट्रो शहरों में भी मुश्किल से मिलती है। इस स्थिर माहौल ने हमें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मदद की।" उन्होंने यह भी बताया कि, "हमारी कंपनी अब 4500 लोगों की टीम बन चुकी है और इंदौर में हमने 350 मिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित किया है। सरकार के नीतिगत समर्थन से हम तेजी से आगे बढ़ सके।"

नई दिशा में मध्यप्रदेश: कर्नाटक डिजिटल का दृष्टिकोण

कॉन्क्लेव में कर्नाटक डिजिटल के संजय गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश में एक नई लहर का अहसास हो रहा है। राज्य सरकार अब उद्योगों को ग्राहक की तरह देख रही है, जो एक बड़ा सकारात्मक बदलाव है। नीति बनाना उतना ही जरूरी है जितना कि उसे उद्योगों तक पहुँचाना और समझाना। मध्यप्रदेश को कर्नाटक की तरह एक प्रोफेशनल बॉडी बनानी चाहिए, जो निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे।"

निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश का माहौल और अवसर

इस कॉन्क्लेव ने राज्य में निवेशकों के विश्वास को और मजबूत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। इससे न केवल उद्योगों को लाभ होगा, बल्कि राज्य में रोजगार और आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में 'एमपी टेक ग्रो कॉन्क्लेव 2025' का भव्य शुभारंभ: CM डॉ. मोहन ने दी कई सौगात

Indor

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर ऑनलाइन माध्यम से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमिपूजन भी किया। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश अब निवेश के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है और सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।"

निवेशकों ने जताया विश्वास, उद्योगों के लिए दिखाया उत्साह

इस कॉन्क्लेव में देशभर से आए दिग्गज उद्योगपतियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य की स्थिरता, बेहतर नीतियों और सकारात्मक माहौल की सराहना की। इंपेटस कंपनी के प्रतिनिधि ने कहा, "हमने इंदौर में जिस स्थिरता का अनुभव किया है, वह बड़े मेट्रो शहरों में भी मुश्किल से मिलती है। इस स्थिर माहौल ने हमें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मदद की।" उन्होंने यह भी बताया कि, "हमारी कंपनी अब 4500 लोगों की टीम बन चुकी है और इंदौर में हमने 350 मिलियन डॉलर का निवेश आकर्षित किया है। सरकार के नीतिगत समर्थन से हम तेजी से आगे बढ़ सके।"

नई दिशा में मध्यप्रदेश: कर्नाटक डिजिटल का दृष्टिकोण

कॉन्क्लेव में कर्नाटक डिजिटल के संजय गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश में एक नई लहर का अहसास हो रहा है। राज्य सरकार अब उद्योगों को ग्राहक की तरह देख रही है, जो एक बड़ा सकारात्मक बदलाव है। नीति बनाना उतना ही जरूरी है जितना कि उसे उद्योगों तक पहुँचाना और समझाना। मध्यप्रदेश को कर्नाटक की तरह एक प्रोफेशनल बॉडी बनानी चाहिए, जो निवेश और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दे।"

निवेशकों के लिए मध्यप्रदेश का माहौल और अवसर

इस कॉन्क्लेव ने राज्य में निवेशकों के विश्वास को और मजबूत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। इससे न केवल उद्योगों को लाभ होगा, बल्कि राज्य में रोजगार और आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-dr-mohan-gave-many-gifts-of-mp-tech-grow/article-18818

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.