रातापानी अभ्यारण्य में नर तेंदुए की रहस्यमयी मौत, जांच जारी

Narmadapuram, MP

मध्य प्रदेश के विंध्याचल पर्वत श्रृंखला स्थित रातापानी अभ्यारण्य क्षेत्र में एक और वन्य प्राणी की रहस्यमयी मौत ने वन विभाग को चिंता में डाल दिया है।

पिछले एक साल में इस क्षेत्र में कई वन्य प्राणियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कई हादसों के कारण मारे गए हैं, जैसे रेलवे लाइन से कटकर या नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में। वन विभाग इन घटनाओं को नियंत्रित करने में असफल साबित हो रहा है, जिससे वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

25 अप्रैल को शाम करीब 5:30 बजे, ग्राम तालपुरा के जंगल में कक्ष क्रमांक 631 के रेलवे लाइन के खंभा नंबर 772/3 के पास पुलिया के नीचे एक नर तेंदुए का शव बरामद हुआ। वन विभाग ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और कस्टागार बुधनी भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सीहोर के डीएफओ एम एस डाबर, रातापानी अभ्यारण्य के वन्य प्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित ओड और पशु चिकित्सा अधिकारी बुधनी घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए की मौत के कारण का पता नहीं चल सका। इसके बाद, तेंदुए के शव का बिसरा प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

इस घटना में वन मंडल अधिकारी सीहोर एम एस डाबर, एचडीओ वन सुकृति ओसवाल और वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश ऊईके भी मौजूद थे। अब वन विभाग को इस रहस्यमयी मौत की तहकीकात करने के साथ-साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की आवश्यकता महसूस हो रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

रातापानी अभ्यारण्य में नर तेंदुए की रहस्यमयी मौत, जांच जारी

Narmadapuram, MP

पिछले एक साल में इस क्षेत्र में कई वन्य प्राणियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कई हादसों के कारण मारे गए हैं, जैसे रेलवे लाइन से कटकर या नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में। वन विभाग इन घटनाओं को नियंत्रित करने में असफल साबित हो रहा है, जिससे वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

25 अप्रैल को शाम करीब 5:30 बजे, ग्राम तालपुरा के जंगल में कक्ष क्रमांक 631 के रेलवे लाइन के खंभा नंबर 772/3 के पास पुलिया के नीचे एक नर तेंदुए का शव बरामद हुआ। वन विभाग ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और कस्टागार बुधनी भेज दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सीहोर के डीएफओ एम एस डाबर, रातापानी अभ्यारण्य के वन्य प्राणी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित ओड और पशु चिकित्सा अधिकारी बुधनी घटनास्थल पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए की मौत के कारण का पता नहीं चल सका। इसके बाद, तेंदुए के शव का बिसरा प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

इस घटना में वन मंडल अधिकारी सीहोर एम एस डाबर, एचडीओ वन सुकृति ओसवाल और वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रकाश ऊईके भी मौजूद थे। अब वन विभाग को इस रहस्यमयी मौत की तहकीकात करने के साथ-साथ वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की आवश्यकता महसूस हो रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mysterious-death-investigation-of-male-leopard-in-ratapani-sanctuary-continues/article-18856

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.