EPFO का बड़ा तोहफा: फिक्स ब्याज के साथ नई भर्तियां, हर महीने मिलेंगे 47,600 रुपये

Business News

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने कर्मचारियों को खुश करने के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले किए हैं।

एक ओर जहां पीएफ खाताधारकों को फिक्स 8.25% सालाना ब्याज का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर EPFO ने सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर भी दिया है।

15वें रोजगार मेले के दौरान EPFO ने 976 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इनमें से 345 इंफोर्समेंट ऑफिसर और 631 सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। खास बात यह है कि इंफोर्समेंट ऑफिसर पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 47,600 रुपये की बेसिक सैलरी मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधन

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन आने वाला EPFO देश भर के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करते हुए नए अवसरों की शुरुआत का स्वागत किया। इस रोजगार मेले में EPFO समेत विभिन्न सरकारी विभागों ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कार्यबल को मजबूत करने की पहल

मंत्रालय के अनुसार, EPFO का उद्देश्य अपने कार्यबल को मजबूती प्रदान करना है ताकि लाखों ग्राहकों तक सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की पहुंच आसान और तेज़ हो सके। इसके तहत EPFO ने मुख्यालय स्तर पर एक विशेष नियुक्ति खंड की स्थापना की है और एक वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी तैयार किया है, ताकि भविष्य में नियमित भर्तियां सुनिश्चित की जा सकें।

EPFO की सेवाओं में लगातार सुधार

पिछले साल EPFO ने 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्तों, 84 जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और 28 स्टेनोग्राफरों सहित कई अन्य पदों पर भी सफलतापूर्वक भर्तियां की थीं। अब नई नियुक्तियों के साथ EPFO का नेटवर्क और मजबूत हो रहा है, जिससे ग्राहकों को पहले से बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

PF खाताधारकों को फिक्स ब्याज का फायदा

EPFO के तहत आने वाली भविष्य निधि (PF) स्कीम खासतौर पर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस स्कीम में सरकार ने इस साल 8.25% फिक्स सालाना ब्याज देने का ऐलान किया है, जो निवेशकों को सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न सुनिश्चित करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

EPFO का बड़ा तोहफा: फिक्स ब्याज के साथ नई भर्तियां, हर महीने मिलेंगे 47,600 रुपये

Business News

एक ओर जहां पीएफ खाताधारकों को फिक्स 8.25% सालाना ब्याज का लाभ मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर EPFO ने सैकड़ों युवाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर भी दिया है।

15वें रोजगार मेले के दौरान EPFO ने 976 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इनमें से 345 इंफोर्समेंट ऑफिसर और 631 सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। खास बात यह है कि इंफोर्समेंट ऑफिसर पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 47,600 रुपये की बेसिक सैलरी मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने किया संबोधन

श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन आने वाला EPFO देश भर के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेले में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करते हुए नए अवसरों की शुरुआत का स्वागत किया। इस रोजगार मेले में EPFO समेत विभिन्न सरकारी विभागों ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कार्यबल को मजबूत करने की पहल

मंत्रालय के अनुसार, EPFO का उद्देश्य अपने कार्यबल को मजबूती प्रदान करना है ताकि लाखों ग्राहकों तक सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की पहुंच आसान और तेज़ हो सके। इसके तहत EPFO ने मुख्यालय स्तर पर एक विशेष नियुक्ति खंड की स्थापना की है और एक वार्षिक भर्ती कैलेंडर भी तैयार किया है, ताकि भविष्य में नियमित भर्तियां सुनिश्चित की जा सकें।

EPFO की सेवाओं में लगातार सुधार

पिछले साल EPFO ने 159 सहायक भविष्य निधि आयुक्तों, 84 जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर और 28 स्टेनोग्राफरों सहित कई अन्य पदों पर भी सफलतापूर्वक भर्तियां की थीं। अब नई नियुक्तियों के साथ EPFO का नेटवर्क और मजबूत हो रहा है, जिससे ग्राहकों को पहले से बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

PF खाताधारकों को फिक्स ब्याज का फायदा

EPFO के तहत आने वाली भविष्य निधि (PF) स्कीम खासतौर पर निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस स्कीम में सरकार ने इस साल 8.25% फिक्स सालाना ब्याज देने का ऐलान किया है, जो निवेशकों को सुरक्षित और आकर्षक रिटर्न सुनिश्चित करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/epfos-big-gift-will-get-new-recruits-with-fixed-interest/article-18738

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.