भारी गिरावट के बावजूद IDFC फर्स्ट बैंक देगा डिविडेंड, जानिए पूरी खबर

Business News

IDFC फर्स्ट बैंक के ताजा नतीजों ने निवेशकों को चौंका दिया है। बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 58 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 304 करोड़ रुपये पर आ गया है।

इसके बावजूद बैंक ने शेयरधारकों को राहत देते हुए 0.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा।

बढ़ी आय, गिरी कमाई

बैंक ने बताया कि प्रावधानों (provisions) में बढ़ोतरी के चलते मुनाफे में गिरावट आई है। जबकि कुल आय इस दौरान बढ़कर 11,308 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 9,861 करोड़ रुपये थी।

वहीं, ब्याज आय (Interest Income) भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9,413 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8,219 करोड़ रुपये थी।

एसेट क्वालिटी में मामूली सुधार

बैंक की एसेट क्वालिटी में थोड़ी राहत जरूर देखने को मिली। मार्च 2025 तिमाही में सकल एनपीए (Gross NPA) घटकर 1.87% रहा, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 1.88% था। वहीं शुद्ध एनपीए (Net NPA) भी गिरकर 0.53% पर आ गया, जो पहले 0.60% था।

क्यों घटी कमाई?

बैंक ने बताया कि टैक्स को छोड़कर कुल प्रावधान दोगुना बढ़कर 1,450 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 722 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो IDFC फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत गिरकर 1,525 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछली वित्त वर्ष में बैंक ने 2,957 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस गिरावट के पीछे छोटे वित्त क्षेत्र (Small Finance Sector) में आई समस्याओं को जिम्मेदार बताया गया है।

निवेशकों के लिए खुशखबरी

भले ही मुनाफा गिरा हो, लेकिन बैंक ने भरोसा जताते हुए शेयरधारकों को डिविडेंड देने का फैसला लिया है। बोर्ड ने 0.25 रुपये प्रति शेयर का लाभांश (Dividend) प्रस्तावित किया है, जिसे वार्षिक आम बैठक में अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भारी गिरावट के बावजूद IDFC फर्स्ट बैंक देगा डिविडेंड, जानिए पूरी खबर

Business News

इसके बावजूद बैंक ने शेयरधारकों को राहत देते हुए 0.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है, जो आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी के बाद वितरित किया जाएगा।

बढ़ी आय, गिरी कमाई

बैंक ने बताया कि प्रावधानों (provisions) में बढ़ोतरी के चलते मुनाफे में गिरावट आई है। जबकि कुल आय इस दौरान बढ़कर 11,308 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 9,861 करोड़ रुपये थी।

वहीं, ब्याज आय (Interest Income) भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9,413 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में 8,219 करोड़ रुपये थी।

एसेट क्वालिटी में मामूली सुधार

बैंक की एसेट क्वालिटी में थोड़ी राहत जरूर देखने को मिली। मार्च 2025 तिमाही में सकल एनपीए (Gross NPA) घटकर 1.87% रहा, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 1.88% था। वहीं शुद्ध एनपीए (Net NPA) भी गिरकर 0.53% पर आ गया, जो पहले 0.60% था।

क्यों घटी कमाई?

बैंक ने बताया कि टैक्स को छोड़कर कुल प्रावधान दोगुना बढ़कर 1,450 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 722 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो IDFC फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत गिरकर 1,525 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछली वित्त वर्ष में बैंक ने 2,957 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस गिरावट के पीछे छोटे वित्त क्षेत्र (Small Finance Sector) में आई समस्याओं को जिम्मेदार बताया गया है।

निवेशकों के लिए खुशखबरी

भले ही मुनाफा गिरा हो, लेकिन बैंक ने भरोसा जताते हुए शेयरधारकों को डिविडेंड देने का फैसला लिया है। बोर्ड ने 0.25 रुपये प्रति शेयर का लाभांश (Dividend) प्रस्तावित किया है, जिसे वार्षिक आम बैठक में अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/despite-the-huge-decline-idfc-first-bank-will-give-dividend/article-18736

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.