बाबा महाकाल के दर पर उमड़ी आस्था की बयार, वैशाख प्रतिपदा पर भस्म आरती के दर्शन कर श्रद्धालु हुए धन्य

Ujjain, MP

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर भोर बेला में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सोमवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट विधिवत खोले गए।

mahakalमंदिर खुलते ही सर्वप्रथम भगवान महाकाल का गंगाजल से पवित्र अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान का पंचामृत — दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से स्नान कराकर विशेष पूजन संपन्न हुआ।

श्रृंगार के दौरान बाबा महाकाल को भांग, चंदन, विविध आभूषण और पुष्पों की मनोहारी माला से सजाया गया। महाकालेश्वर पर भस्म चढ़ाकर उनकी आराधना की गई। इस अवसर पर भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत निर्मित मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला धारण की। साथ ही सुगंधित पुष्पों से बनी विशेष माला भी अर्पित की गई। महाप्रसाद स्वरूप फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया।

भस्म आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे मंदिर परिसर में "बोलो महाकाल की जय" और "हर हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धा और भक्ति की इस अनुपम छटा ने हर किसी का मन मोह लिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बाबा महाकाल के दर पर उमड़ी आस्था की बयार, वैशाख प्रतिपदा पर भस्म आरती के दर्शन कर श्रद्धालु हुए धन्य

Ujjain, MP

mahakalमंदिर खुलते ही सर्वप्रथम भगवान महाकाल का गंगाजल से पवित्र अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान का पंचामृत — दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से स्नान कराकर विशेष पूजन संपन्न हुआ।

श्रृंगार के दौरान बाबा महाकाल को भांग, चंदन, विविध आभूषण और पुष्पों की मनोहारी माला से सजाया गया। महाकालेश्वर पर भस्म चढ़ाकर उनकी आराधना की गई। इस अवसर पर भगवान ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत निर्मित मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला धारण की। साथ ही सुगंधित पुष्पों से बनी विशेष माला भी अर्पित की गई। महाप्रसाद स्वरूप फल और मिष्ठान का भोग भी लगाया गया।

भस्म आरती के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं फूंकीं और आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे मंदिर परिसर में "बोलो महाकाल की जय" और "हर हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धा और भक्ति की इस अनुपम छटा ने हर किसी का मन मोह लिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/at-the-rate-of-baba-mahakal-the-winds-of-faith/article-18838

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.