1 मई से लागू होंगे नए निर्देश, पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

Bhopal

फसल कटाई के बाद खेतों में नरवाई (फसल अवशेष) जलाने की घटनाएं मध्यप्रदेश में तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है।

 अब जो किसान खेतों में नरवाई जलाते पाए जाएंगे, उन्हें एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर फसल बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे किसानों को सीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले सालाना ₹6,000 का लाभ भी नहीं मिलेगा। यह आदेश आगामी 1 मई से प्रभावी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए पर्यावरणीय संतुलन अत्यंत आवश्यक है। नरवाई जलाने से जहां वायु प्रदूषण में इजाफा होता है, वहीं खेतों की उर्वरक क्षमता और पोषक तत्वों को भी नुकसान पहुंचता है। सरकार पहले ही नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा चुकी है, लेकिन अब इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने राजस्व और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे सरकारी भूमि, कुएं-बावड़ी, तालाब और सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए सघन अभियान चलाएं। जल स्रोतों के संरक्षण के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सभी जल संरचनाओं को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

नामांतरण-बंटवारा कार्य तय समय में हों

बैठक में सीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण और बंटवारा जैसे मामलों को तय समयसीमा में निपटाया जाए। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए।

साइबर तहसील परियोजना से मिले सकारात्मक परिणाम

राज्य सरकार की "साइबर तहसील" परियोजना की सफलता पर भी मुख्यमंत्री ने प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस नवाचार से अब तक लाखों राजस्व प्रकरणों का डिजिटल माध्यम से समाधान किया गया है। साइबर तहसील 3.0 के अंतर्गत अब तक 7 लाख से अधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। यह योजना राज्य की प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को नई दिशा दे रही है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

1 मई से लागू होंगे नए निर्देश, पर्यावरण संरक्षण को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला

Bhopal

 अब जो किसान खेतों में नरवाई जलाते पाए जाएंगे, उन्हें एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर फसल बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही ऐसे किसानों को सीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाले सालाना ₹6,000 का लाभ भी नहीं मिलेगा। यह आदेश आगामी 1 मई से प्रभावी हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए पर्यावरणीय संतुलन अत्यंत आवश्यक है। नरवाई जलाने से जहां वायु प्रदूषण में इजाफा होता है, वहीं खेतों की उर्वरक क्षमता और पोषक तत्वों को भी नुकसान पहुंचता है। सरकार पहले ही नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा चुकी है, लेकिन अब इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा।

अतिक्रमण हटाने को विशेष अभियान

मुख्यमंत्री ने राजस्व और स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे सरकारी भूमि, कुएं-बावड़ी, तालाब और सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने के लिए सघन अभियान चलाएं। जल स्रोतों के संरक्षण के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत सभी जल संरचनाओं को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

नामांतरण-बंटवारा कार्य तय समय में हों

बैठक में सीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण और बंटवारा जैसे मामलों को तय समयसीमा में निपटाया जाए। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए।

साइबर तहसील परियोजना से मिले सकारात्मक परिणाम

राज्य सरकार की "साइबर तहसील" परियोजना की सफलता पर भी मुख्यमंत्री ने प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस नवाचार से अब तक लाखों राजस्व प्रकरणों का डिजिटल माध्यम से समाधान किया गया है। साइबर तहसील 3.0 के अंतर्गत अब तक 7 लाख से अधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। यह योजना राज्य की प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता को नई दिशा दे रही है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadavs-big-decision-on-environmental-protection-will-be/article-18508

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.