PM मोदी की सौगात: बिहार को ₹6204 करोड़ से अधिक की विद्युत परियोजनाएं मिलीं, बिजली व्यवस्था होगी और सशक्त

Jagran Desk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए गुरुवार को ₹6204.65 करोड़ की विभिन्न विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर मधुबनी में आयोजित समारोह में उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के बिजली ढांचे को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया।

 प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें सबसे महत्वपूर्ण रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत ₹5030.74 करोड़ की लागत से राज्य की विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना शामिल है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की, निर्बाध और सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी रौशनी, शहरी प्रणाली होगी और सशक्त

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 62 गांवों में आवासीय विद्युतीकरण, 59 नए पावर सब-स्टेशनों के निर्माण तथा पटना क्षेत्र में बिजली वितरण प्रणाली को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए ₹1173.91 करोड़ की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन योजनाओं से राज्य के शहरी और ग्रामीण—दोनों क्षेत्रों के लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

ऊर्जा मंत्री ने बताया ‘ऐतिहासिक दिन’

इस अवसर पर बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, "यह दिन राज्य की ऊर्जा यात्रा में ऐतिहासिक है। इन योजनाओं से हम हर घर तक भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के अपने संकल्प को और मजबूती देंगे।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग इन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

इस लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

PM मोदी की सौगात: बिहार को ₹6204 करोड़ से अधिक की विद्युत परियोजनाएं मिलीं, बिजली व्यवस्था होगी और सशक्त

Jagran Desk

 प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई, उनमें सबसे महत्वपूर्ण रीवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत ₹5030.74 करोड़ की लागत से राज्य की विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाना शामिल है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की, निर्बाध और सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी रौशनी, शहरी प्रणाली होगी और सशक्त

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 62 गांवों में आवासीय विद्युतीकरण, 59 नए पावर सब-स्टेशनों के निर्माण तथा पटना क्षेत्र में बिजली वितरण प्रणाली को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए ₹1173.91 करोड़ की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इन योजनाओं से राज्य के शहरी और ग्रामीण—दोनों क्षेत्रों के लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

ऊर्जा मंत्री ने बताया ‘ऐतिहासिक दिन’

इस अवसर पर बिहार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, "यह दिन राज्य की ऊर्जा यात्रा में ऐतिहासिक है। इन योजनाओं से हम हर घर तक भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के अपने संकल्प को और मजबूती देंगे।" उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग इन परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि रहे मौजूद

इस लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/pm-modis-gift-bihar-will-get-power-projects-worth-more/article-18510

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.