MP में दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड, दिसंबर की शुरुआत में लौटेगी कड़ाके की सर्दी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में हल्के बादलों के बीच फिलहाल रात के तापमान में बढ़ोतरी जरूर दिख रही है, लेकिन मौसम विभाग ने दो दिन बाद ठंड फिर तेज होने के संकेत दिए हैं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादलों की मौजूदगी के कारण फिलहाल पारा ऊपर है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी जारी है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंडी उत्तरी हवाएं प्रदेश तक नहीं पहुंच पा रही हैं। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से आसमान में हल्की बादलवाही बनी हुई है। इससे दिन में ठंडक तो बढ़ी है, लेकिन रात का तापमान 5–6 डिग्री तक चढ़ गया।

सोमवार और मंगलवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4°C, इंदौर में 16.8°C, ग्वालियर में 10°C, उज्जैन में 16.7°C और जबलपुर में 15°C दर्ज हुआ। नौगांव, रीवा, मुरैना, खजुराहो, चित्रकूट और दतिया में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। नौगांव और रीवा सबसे ठंडे रहे, जहां तापमान 8°C तक दर्ज हुआ।

नवंबर में रिकॉर्ड ठंड

इस बार नवंबर में ही मध्यप्रदेश ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोपाल में 84 साल बाद इतनी ज्यादा ठंड दर्ज हुई, वहीं इंदौर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। 6 नवंबर से शुरू हुई शीतलहर का असर प्रदेश में लगातार 15 दिन रहा — जो भोपाल में 1931 के बाद सबसे लंबा दौर है।

अगले चार दिन राहत, फिर लौटेगी ठिठुरन

वर्तमान में हवा का पैटर्न बदलने से शीतलहर थम गई है, और आगे 4 दिन तक कड़ाके की ठंड का अनुमान नहीं है। हालांकि रात में तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर के बाद प्रदेश में सर्दी का तीखा दौर फिर शुरू होगा।

कोहरे का अलर्ट — सुबह ड्राइविंग में बरतें सावधानी

सुबह और देर रात कोहरा बढ़ने लगा है। एक्सपर्ट ने ट्रैफिक, स्वास्थ्य और खेती को लेकर एडवाइजरी जारी की है—

  • ट्रैफिक: कोहरे में धीमी गति से चलें, फॉग लाइट का उपयोग करें।

  • स्वास्थ्य: ठंड में शरीर को ढंककर रखें, सर्दी–खांसी होने पर समय पर इलाज लें, विटामिन–सी वाले फल खाएं।

  • कृषि: जिन खेतों में नमी है, वहां गेहूं, चना, सरसों–मटर की बुआई करें। जहां बुआई हो चुकी है, वहां कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें और फसल अवशेष बिल्कुल न जलाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

MP में दो दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड, दिसंबर की शुरुआत में लौटेगी कड़ाके की सर्दी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में हल्के बादलों के बीच फिलहाल रात के तापमान में बढ़ोतरी जरूर दिख रही है, लेकिन मौसम विभाग ने दो दिन बाद ठंड फिर तेज होने के संकेत दिए हैं। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में बादलों की मौजूदगी के कारण फिलहाल पारा ऊपर है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फबारी जारी है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंडी उत्तरी हवाएं प्रदेश तक नहीं पहुंच पा रही हैं। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से आसमान में हल्की बादलवाही बनी हुई है। इससे दिन में ठंडक तो बढ़ी है, लेकिन रात का तापमान 5–6 डिग्री तक चढ़ गया।

सोमवार और मंगलवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 15.4°C, इंदौर में 16.8°C, ग्वालियर में 10°C, उज्जैन में 16.7°C और जबलपुर में 15°C दर्ज हुआ। नौगांव, रीवा, मुरैना, खजुराहो, चित्रकूट और दतिया में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। नौगांव और रीवा सबसे ठंडे रहे, जहां तापमान 8°C तक दर्ज हुआ।

नवंबर में रिकॉर्ड ठंड

इस बार नवंबर में ही मध्यप्रदेश ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। भोपाल में 84 साल बाद इतनी ज्यादा ठंड दर्ज हुई, वहीं इंदौर में 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। 6 नवंबर से शुरू हुई शीतलहर का असर प्रदेश में लगातार 15 दिन रहा — जो भोपाल में 1931 के बाद सबसे लंबा दौर है।

अगले चार दिन राहत, फिर लौटेगी ठिठुरन

वर्तमान में हवा का पैटर्न बदलने से शीतलहर थम गई है, और आगे 4 दिन तक कड़ाके की ठंड का अनुमान नहीं है। हालांकि रात में तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर के बाद प्रदेश में सर्दी का तीखा दौर फिर शुरू होगा।

कोहरे का अलर्ट — सुबह ड्राइविंग में बरतें सावधानी

सुबह और देर रात कोहरा बढ़ने लगा है। एक्सपर्ट ने ट्रैफिक, स्वास्थ्य और खेती को लेकर एडवाइजरी जारी की है—

  • ट्रैफिक: कोहरे में धीमी गति से चलें, फॉग लाइट का उपयोग करें।

  • स्वास्थ्य: ठंड में शरीर को ढंककर रखें, सर्दी–खांसी होने पर समय पर इलाज लें, विटामिन–सी वाले फल खाएं।

  • कृषि: जिन खेतों में नमी है, वहां गेहूं, चना, सरसों–मटर की बुआई करें। जहां बुआई हो चुकी है, वहां कृषि विशेषज्ञों से सलाह लें और फसल अवशेष बिल्कुल न जलाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-will-increase-again-in-mp-after-two-days-severe/article-38600

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.