देश की सुरक्षा में सांस्कृतिक समझ और प्रशिक्षण की अहम भूमिका: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

भोपाल (म.प्र.)

On

लोकभवन में सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स से संवाद, राष्ट्रहित में संवेदनशील नेतृत्व पर दिया जोर

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स से आह्वान किया है कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त सांस्कृतिक अनुभवों, अनुशासन और व्यावसायिक दक्षताओं का उपयोग देशहित में करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल प्रशासनिक अधिकारी तैयार करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह ऐसे राष्ट्र-प्रहरी गढ़ता है जो जिम्मेदार, संवेदनशील और सजग हों।

राज्यपाल गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में आयोजित सौजन्य भेंट कार्यक्रम में एसएसबी अकादमी भोपाल के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी सहित अकादमी एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए अधिकारी एक-दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक विविधताओं को समझते हैं। यह अनुभव “विविधता में एकता” की भावना को सुदृढ़ करता है और यही भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपेक्षा जताई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की विशिष्टताओं को समझते हुए “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के लक्ष्य को व्यवहार में उतारें।

राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल में चयन प्रत्येक प्रशिक्षु के लिए गौरव की बात है। वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विश्वास का प्रतीक होती है। सीमाओं पर तैनात जवानों के त्याग और अनुशासन के कारण ही देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोण से कार्य करने वाले अधिकारी ही लंबे समय तक समाज में सम्मान अर्जित करते हैं।

वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य पर बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश आज आंतरिक सुरक्षा, सीमा प्रबंधन, नक्सलवाद, तस्करी, साइबर अपराध और संगठित असामाजिक गतिविधियों जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में राष्ट्र-प्रहरी के रूप में अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने आधुनिक तकनीक, पेशेवर कौशल और शारीरिक-मानसिक दक्षता को निरंतर विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। उन्होंने प्रशिक्षुओं को वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभवों से सीखने और अपने ज्ञान को सहकर्मियों के साथ साझा करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान एसएसबी अकादमी भोपाल के निदेशक श्री बी.एस. जायसवाल ने राज्यपाल का स्वागत पौधा भेंट कर किया और प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रशिक्षु अधिकारी सुश्री अनुष्का मनियारा और श्री अनुराग भार्गव ने प्रशिक्षण से जुड़े अनुभव साझा किए। आभार प्रदर्शन कमांडेंट प्रशिक्षण श्रीमती सुवर्णा सजवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन कोर्स डायरेक्टर डिप्टी कमांडेंट श्री रोहित शर्मा ने किया।

यह आयोजन न केवल प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था में नेतृत्व की भूमिका को भी रेखांकित करता है।

-----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/governor-mangubhai-patel-plays-an-important-role-in-cultural-understanding/article-43207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.