महाकाल मंदिर में मासूम की आस्था देख पिघला दिल, 8 साल के बच्चे को मिली स्पेशल एंट्री

उज्जैन (म.प्र.)

On

दर्शन न होने पर रो पड़ा बच्चा, मंदिर समिति ने चांदी द्वार से कराए विशेष दर्शन

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 8 वर्षीय बच्चे की सच्ची भक्ति ने मंदिर प्रशासन का दिल पिघला दिया। दर्शन न हो पाने पर रो पड़े इस मासूम को बाद में विशेष व्यवस्था के तहत चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कराए गए।

मंगलवार दोपहर सीहोर से आई शिल्पी अपने छोटे भाई अगस्त गुप्ता के साथ मंदिर पहुंची थीं। बैरिकेड से दर्शन के दौरान बच्चे की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। बाबा महाकाल को जल अर्पित करने की उसकी तीव्र इच्छा अधूरी रह गई, जिससे वह भावुक होकर रोने लगा।

मंदिर परिसर में मौजूद प्रबंधन समिति के अधिकारियों ने जब बच्चे की आस्था देखी, तो तत्काल विशेष व्यवस्था की गई। उसे चांदी द्वार तक ले जाया गया, जहां उसने विधिवत भगवान को जल अर्पित किया और करीब से दर्शन किए।

दर्शन के बाद बच्चा नंदी हॉल में बैठकर भक्ति में लीन नजर आया। वह कभी मंत्र जप करता दिखा तो कभी हाथ जोड़कर भगवान को निहारता रहा। उसकी भावनाओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उसे महाकाल का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित भी किया।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है। विशेष परिस्थितियों में ऐसे निर्णय लिए जाते हैं, जिससे भक्तों को संतोष मिल सके।

महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ के चलते कई बार सभी को संतोषजनक दर्शन नहीं मिल पाते, लेकिन इस तरह की घटनाएं व्यवस्था में मानवीय पहलू को भी सामने लाती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Apr 2026 By Nitin Trivedi

महाकाल मंदिर में मासूम की आस्था देख पिघला दिल, 8 साल के बच्चे को मिली स्पेशल एंट्री

उज्जैन (म.प्र.)

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 8 वर्षीय बच्चे की सच्ची भक्ति ने मंदिर प्रशासन का दिल पिघला दिया। दर्शन न हो पाने पर रो पड़े इस मासूम को बाद में विशेष व्यवस्था के तहत चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कराए गए।

मंगलवार दोपहर सीहोर से आई शिल्पी अपने छोटे भाई अगस्त गुप्ता के साथ मंदिर पहुंची थीं। बैरिकेड से दर्शन के दौरान बच्चे की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। बाबा महाकाल को जल अर्पित करने की उसकी तीव्र इच्छा अधूरी रह गई, जिससे वह भावुक होकर रोने लगा।

मंदिर परिसर में मौजूद प्रबंधन समिति के अधिकारियों ने जब बच्चे की आस्था देखी, तो तत्काल विशेष व्यवस्था की गई। उसे चांदी द्वार तक ले जाया गया, जहां उसने विधिवत भगवान को जल अर्पित किया और करीब से दर्शन किए।

दर्शन के बाद बच्चा नंदी हॉल में बैठकर भक्ति में लीन नजर आया। वह कभी मंत्र जप करता दिखा तो कभी हाथ जोड़कर भगवान को निहारता रहा। उसकी भावनाओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने उसे महाकाल का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित भी किया।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है। विशेष परिस्थितियों में ऐसे निर्णय लिए जाते हैं, जिससे भक्तों को संतोष मिल सके।

महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ के चलते कई बार सभी को संतोषजनक दर्शन नहीं मिल पाते, लेकिन इस तरह की घटनाएं व्यवस्था में मानवीय पहलू को भी सामने लाती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/heart-melted-after-seeing-the-faith-of-innocent-child-in/article-51210

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.