इंदौर के महू में भीषण सड़क हादसा: ढलान पर बेकाबू ट्रक से 7 वाहन भिड़े, मुंबई–आगरा हाईवे जाम

इंदौर (म.प्र.)

On

मानपुर भेरू घाट पर ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, कारों पर चढ़े ट्रक और टैंकर, सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं

इंदौर जिले के महू क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां मानपुर भेरू घाट पर तेज रफ्तार ट्रक के अनियंत्रित होने से सात वाहन आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में ट्रक और गैस टैंकर कारों के ऊपर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मुंबई–आगरा नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह हादसा सुबह के समय उस वक्त हुआ, जब घाट सेक्शन में वाहनों की आवाजाही अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां करीब दो किलोमीटर लंबी ढलान है। इसी ढलान पर इंदौर से हैदराबाद की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सबसे पहले आगे चल रहे एक आयशर वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद आयशर आगे खड़ी कार से भिड़ गया और फिर एक के बाद एक वाहन इसकी चपेट में आते चले गए।

देखते ही देखते एक कार, पिकअप वाहन, ट्रॉले और गैस टैंकर समेत कुल सात वाहन आपस में टकरा गए। कुछ वाहनों पर भारी वाहन चढ़ जाने से वे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक पाइप लोड ट्रॉले का केबिन पूरी तरह दब गया।

मानपुर थाना प्रभारी लोकेंद्र हीहोर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी वाहन चालकों और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ ने पुलिस को बताया कि ढलान पर ट्रक के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे। सड़क के एक हिस्से में जाम लगा हुआ था और सामने कारों में बच्चे भी सवार थे। ऐसे में उन्होंने ट्रक को दूसरी ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रेलर से टक्कर हो गई और नियंत्रण पूरी तरह खो गया।

हादसे में फंसी एक कार के चालक रघुवीर, जो राजस्थान से आ रहे थे, ने बताया कि वे जाम में खड़े थे, तभी पीछे से तेज गति में आए लोड ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी, जो पलटकर उनकी कार पर गिर गया। कार में दो लोग सवार थे और दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।

एक अन्य कार सवार जयदीप ने बताया कि वे उज्जैन से त्र्यंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे थे। कार में आठ लोग, जिनमें चार बच्चे शामिल थे, मौजूद थे। अचानक पीछे से टक्कर लगने पर उनकी कार आगे की गाड़ियों से जा टकराई। एयरबैग खुलने से सभी यात्रियों की जान बच गई।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल किया गया। यह घटना एक बार फिर घाट सेक्शन में भारी वाहनों की रफ्तार और तकनीकी जांच की गंभीरता को रेखांकित करती है।

-------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!MP (6)

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/horrific-road-accident-in-mhow-indore-7-vehicles-collided-with/article-42663

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.