सीहोर में अस्पताल ने शव देने से किया इनकार, बकाया बिल के नाम पर आदिवासी परिवार से वसूली का आरोप

Sehore,MP

On

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। भैरूंदा स्थित निजी नर्मदा अस्पताल पर आरोप है कि एक सड़क दुर्घटना में मृत आदिवासी महिला का शव उसके परिजनों को सिर्फ इसलिए नहीं सौंपा गया क्योंकि अस्पताल ने इलाज के नाम पर और पैसे की मांग की

सीहोर जिले के भैरूंदा गांव स्थित एक निजी नर्मदा अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आदिवासी महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर पैसे वसूलने के बावजूद उसका शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अस्पताल ने बकाया बिल के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग की और भुगतान न करने पर शव रोक लिया।

मृतका की पहचान फूलवती बाई (22), पत्नी छोटेलाल बारेला, निवासी सनकोटा के रूप में हुई है। बुधवार को सिंहपुर के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसे नर्मदा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव न मिलने से परेशान परिजनों ने पुलिस की मदद ली। सूचना पर पहुंची भैरूंदा पुलिस ने शव दिलाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल कर्मचारियों और कुछ गुंडों ने पुलिस के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अस्पताल एक सत्ताधारी पार्टी के नेता से जुड़ा है, जिसके चलते प्रबंधन मनमानी करता है। सामाजिक संगठनों ने मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया:
बीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वहीं एसडीओपी रोशन जैन ने पुष्टि की कि हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गुरुवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल और मृतका के परिजनों के बीच पैसे को लेकर विवाद था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Oct 2025 By Nitin Trivedi

सीहोर में अस्पताल ने शव देने से किया इनकार, बकाया बिल के नाम पर आदिवासी परिवार से वसूली का आरोप

Sehore,MP

सीहोर जिले के भैरूंदा गांव स्थित एक निजी नर्मदा अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आदिवासी महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने इलाज के नाम पर पैसे वसूलने के बावजूद उसका शव परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया। आरोप है कि अस्पताल ने बकाया बिल के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग की और भुगतान न करने पर शव रोक लिया।

मृतका की पहचान फूलवती बाई (22), पत्नी छोटेलाल बारेला, निवासी सनकोटा के रूप में हुई है। बुधवार को सिंहपुर के पास सड़क हादसे में घायल होने के बाद उसे नर्मदा अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शव न मिलने से परेशान परिजनों ने पुलिस की मदद ली। सूचना पर पहुंची भैरूंदा पुलिस ने शव दिलाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल कर्मचारियों और कुछ गुंडों ने पुलिस के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अस्पताल एक सत्ताधारी पार्टी के नेता से जुड़ा है, जिसके चलते प्रबंधन मनमानी करता है। सामाजिक संगठनों ने मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया:
बीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। वहीं एसडीओपी रोशन जैन ने पुष्टि की कि हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और गुरुवार सुबह परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल और मृतका के परिजनों के बीच पैसे को लेकर विवाद था, जिसे बाद में सुलझा लिया गया

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hospital-in-sehore-refused-to-give-dead-body-accused-of/article-35194

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.