MP : करवा चौथ पर आज सीएम का रतलाम-उज्जैन दौरा, छत्तीसगढ़ में रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, छिंदवाड़ा में दवा कंपनी मालिक से पूछताछ

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को करवा चौथ का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागिनें आज निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलेंगी। इसी बीच, प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी कई बड़ी खबरें भी सामने आई हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव आज रतलाम और उज्जैन दौरे पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम और उज्जैन जिलों के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे मुंबई से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से रतलाम रवाना होंगे।

  • दोपहर 12:05 बजे रतलाम में ‘संघ शताब्दी सभागार’ का लोकार्पण करेंगे, जो सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बनाया गया है।

  • इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उज्जैन के उन्हेल क्षेत्र में सड़क विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

  • 3:25 बजे अवंतिका विश्वविद्यालय में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • 4:45 बजे कालिदास अकादमी में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

  • 5:25 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह और नई नाम पट्टिका का अनावरण करेंगे।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

छत्तीसगढ़ दौरे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे बिलासपुर जिले के कोटा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

  • सिंघार सकरी और तखतपुर क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

  • कोटा विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी मुलाकात करेंगे।

  • शाम को वे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड: दवा कंपनी मालिक रंगनाथन से पूछताछ आज

कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा निर्माता कंपनी के मालिक एस. रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एमपी पुलिस आरोपी को शुक्रवार सुबह तक छिंदवाड़ा लेकर पहुंचेगी, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि उत्पादन और वितरण श्रृंखला से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा सके।

डॉ. प्रवीण सोनी पर कार्रवाई से डॉक्टरों में नाराजगी

इसी मामले में आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी पर की गई कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर के डॉक्टरों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
राज्य के विभिन्न मेडिकल संगठनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है।
विरोध करने वाले प्रमुख संगठनों में शामिल हैं—

  • प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन

  • मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)

  • यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन

  • जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JUDA)

डॉक्टर्स का कहना है कि कार्रवाई एकतरफा की गई है और जांच प्रक्रिया में निष्पक्षता बरती जानी चाहिए।

करवा चौथ से जुड़ी धार्मिक आस्था

आज देशभर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
सुहागिनें आज सुबह से निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद निकलने पर पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोलेंगी। मान्यता है कि इस दिन का व्रत पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की स्थिरता का प्रतीक है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

MP : करवा चौथ पर आज सीएम का रतलाम-उज्जैन दौरा, छत्तीसगढ़ में रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, छिंदवाड़ा में दवा कंपनी मालिक से पूछताछ

BHOPAL, MP

सीएम डॉ. मोहन यादव आज रतलाम और उज्जैन दौरे पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रतलाम और उज्जैन जिलों के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे मुंबई से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से रतलाम रवाना होंगे।

  • दोपहर 12:05 बजे रतलाम में ‘संघ शताब्दी सभागार’ का लोकार्पण करेंगे, जो सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बनाया गया है।

  • इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उज्जैन के उन्हेल क्षेत्र में सड़क विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

  • 3:25 बजे अवंतिका विश्वविद्यालय में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • 4:45 बजे कालिदास अकादमी में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

  • 5:25 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह और नई नाम पट्टिका का अनावरण करेंगे।

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को कई करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

छत्तीसगढ़ दौरे पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे बिलासपुर जिले के कोटा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

  • सिंघार सकरी और तखतपुर क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

  • कोटा विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से भी मुलाकात करेंगे।

  • शाम को वे बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन में रात्रि विश्राम करेंगे।

छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड: दवा कंपनी मालिक रंगनाथन से पूछताछ आज

कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए दवा निर्माता कंपनी के मालिक एस. रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एमपी पुलिस आरोपी को शुक्रवार सुबह तक छिंदवाड़ा लेकर पहुंचेगी, जहां उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि उत्पादन और वितरण श्रृंखला से जुड़ी और जानकारी जुटाई जा सके।

डॉ. प्रवीण सोनी पर कार्रवाई से डॉक्टरों में नाराजगी

इसी मामले में आरोपी डॉ. प्रवीण सोनी पर की गई कार्रवाई को लेकर प्रदेशभर के डॉक्टरों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
राज्य के विभिन्न मेडिकल संगठनों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है।
विरोध करने वाले प्रमुख संगठनों में शामिल हैं—

  • प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन

  • मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन

  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)

  • यूनाइटेड डॉक्टर्स फेडरेशन

  • जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JUDA)

डॉक्टर्स का कहना है कि कार्रवाई एकतरफा की गई है और जांच प्रक्रिया में निष्पक्षता बरती जानी चाहिए।

करवा चौथ से जुड़ी धार्मिक आस्था

आज देशभर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है।
सुहागिनें आज सुबह से निर्जला व्रत रखकर शाम को चांद निकलने पर पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोलेंगी। मान्यता है कि इस दिन का व्रत पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की स्थिरता का प्रतीक है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-cms-ratlam-ujjain-tour-today-on-karva-chauth-leader-of/article-35246

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.