एमपी में अक्टूबर की ठंडी दस्तक, राजगढ़ में पारा 16 डिग्री से नीचे

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इस साल अक्टूबर की ठंड सामान्य से पहले दस्तक दे चुकी है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश के कई इलाकों में रातें ठंडी होने लगी हैं। सबसे कम तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, जहां पारा 16 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव उत्तरी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण देखने को मिल रहा है।

आमतौर पर प्रदेश में तापमान अक्टूबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में गिरना शुरू होता है, लेकिन इस बार मौसम ने समय से पहले करवट ले ली है।

अभी नहीं होगी भारी बारिश, 14 अक्टूबर से नया सिस्टम सक्रिय होगा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। फिलहाल वेदर ड्राई रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में दिनभर धूप खिली रही और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 14 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

12 जिलों से लौट चुका है मानसून

प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़-अशोकनगर के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है।
वर्तमान में किसी बड़े वेदर सिस्टम के सक्रिय न होने के कारण आने वाले दिनों में मानसून की वापसी की स्थितियां और अनुकूल होंगी। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10-11 अक्टूबर से कई जिलों से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है।

दिन का तापमान भी गिरा, कई जगह 30 डिग्री से नीचे

राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया।

  • पचमढ़ी में 25.4°C

  • बैतूल में 27.7°C

  • श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, छिंदवाड़ा और नौगांव में तापमान 29°C के आसपास रहा।
    यानी दिन और रात, दोनों समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

इस मानसून में गुना रहा सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला

इस वर्ष गुना जिले में सर्वाधिक 65.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। मंडला और रायसेन में 62 इंच से अधिक पानी गिरा, जबकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिले रहे।
शाजापुर में सिर्फ 28.9 इंच, खरगोन में 29.6 इंच और खंडवा में 32 इंच बारिश दर्ज की गई।

इंदौर संभाग में सितंबर की बारिश ने सुधारी स्थिति

शुरुआती महीनों में इंदौर और उज्जैन संभागों में कम बारिश हुई थी, लेकिन सितंबर में हुई झमाझम से इंदौर का बारिश का कोटा पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन जिले में अब भी सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं हुआ है।

पूर्वी एमपी में जमकर बरसा मानसून

जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में इस साल मानसून के मजबूत सिस्टम सक्रिय रहे। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी आठ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Oct 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में अक्टूबर की ठंडी दस्तक, राजगढ़ में पारा 16 डिग्री से नीचे

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में इस साल अक्टूबर की ठंड सामान्य से पहले दस्तक दे चुकी है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में ही प्रदेश के कई इलाकों में रातें ठंडी होने लगी हैं। सबसे कम तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया, जहां पारा 16 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह बदलाव उत्तरी दिशा से चल रही ठंडी हवाओं के कारण देखने को मिल रहा है।

आमतौर पर प्रदेश में तापमान अक्टूबर के तीसरे या चौथे सप्ताह में गिरना शुरू होता है, लेकिन इस बार मौसम ने समय से पहले करवट ले ली है।

अभी नहीं होगी भारी बारिश, 14 अक्टूबर से नया सिस्टम सक्रिय होगा

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं हैं। फिलहाल वेदर ड्राई रहेगा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों में दिनभर धूप खिली रही और हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, 14 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

12 जिलों से लौट चुका है मानसून

प्रदेश के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और राजगढ़-अशोकनगर के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है।
वर्तमान में किसी बड़े वेदर सिस्टम के सक्रिय न होने के कारण आने वाले दिनों में मानसून की वापसी की स्थितियां और अनुकूल होंगी। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 10-11 अक्टूबर से कई जिलों से मानसून की वापसी शुरू हो सकती है।

दिन का तापमान भी गिरा, कई जगह 30 डिग्री से नीचे

राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया गया।

  • पचमढ़ी में 25.4°C

  • बैतूल में 27.7°C

  • श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, छिंदवाड़ा और नौगांव में तापमान 29°C के आसपास रहा।
    यानी दिन और रात, दोनों समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

इस मानसून में गुना रहा सबसे ज्यादा बारिश वाला जिला

इस वर्ष गुना जिले में सर्वाधिक 65.6 इंच बारिश दर्ज की गई है। मंडला और रायसेन में 62 इंच से अधिक पानी गिरा, जबकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिले रहे।
शाजापुर में सिर्फ 28.9 इंच, खरगोन में 29.6 इंच और खंडवा में 32 इंच बारिश दर्ज की गई।

इंदौर संभाग में सितंबर की बारिश ने सुधारी स्थिति

शुरुआती महीनों में इंदौर और उज्जैन संभागों में कम बारिश हुई थी, लेकिन सितंबर में हुई झमाझम से इंदौर का बारिश का कोटा पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन जिले में अब भी सामान्य बारिश का आंकड़ा पूरा नहीं हुआ है।

पूर्वी एमपी में जमकर बरसा मानसून

जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में इस साल मानसून के मजबूत सिस्टम सक्रिय रहे। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल के सभी आठ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/octobers-cold-knock-in-mp-mercury-below-16-degrees-in/article-35244

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.