महाकाल भस्म आरती: अलसुबह चंदन से हुआ भगवान का दिव्य श्रृंगार, भक्तों ने किए पुण्य दर्शन

Ujjain, MP

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर मंगलवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती का अलौलिक दृश्य देखने को मिला। सुबह 4 बजे कपाट खुलते ही गर्भगृह में पुजारियों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना शुरू की गई।

पहले भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया, फिर दूध, दही, घी, शहद और विभिन्न फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत अभिषेक संपन्न हुआ। इसके बाद गर्भगृह में मौजूद सभी देवताओं का पूजन कर भस्म आरती की तैयारी की गई।

आरती से पहले हरिओम जल अर्पित कर प्रथम घंटाल बजाई गई। मंत्रोच्चार के बीच ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद रजत का शेषनाग मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष माला और पुष्पहारों से भगवान का दिव्य अलंकरण किया गया। पूरे गर्भगृह में चंदन और पुष्पों की सुगंध का अद्भुत वातावरण बना रहा।

अल सुबह आयोजित इस विशेष आरती में देशभर से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और पुण्य लाभ कमाया। baba mahakaal

खबरें और भी हैं

मंगलवार के उपाय: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय

टाप न्यूज

मंगलवार के उपाय: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय

पूजा, मंत्र और दान से दूर होती हैं बाधाएं, जीवन में आती है सुख-समृद्धि
राशिफल  धर्म 
मंगलवार के उपाय: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय

अमेरिका-इजराइल का दावा—अब तक 5000 ठिकानों को बनाया निशाना, जंग के 11वें दिन भी सैन्य कार्रवाई जारी

ईरान को ट्रम्प की चेतावनी: तेल सप्लाई रोकी तो 20 गुना ताकत से हमला
देश विदेश  टॉप न्यूज़ 
अमेरिका-इजराइल का दावा—अब तक 5000 ठिकानों को बनाया निशाना, जंग के 11वें दिन भी सैन्य कार्रवाई जारी

मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में डॉलर की मांग बढ़ी

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 92.33 तक गिरा
बिजनेस 
मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बाजार में डॉलर की मांग बढ़ी

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.