मध्यप्रदेश में विजयादशमी: भोपाल-इंदौर में रावण दहन, उज्जैन-रतलाम में घटनाएं

BHOPAL, MP

पूरे मध्यप्रदेश में विजयादशमी पर्व उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, गुना और नर्मदापुरम समेत कई शहरों और गांवों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

भोपाल: कोलार बंजारी दशहरा मैदान में 105 फीट ऊंचा रावण पुतला जलाया गया। यहां रंगारंग आतिशबाजी का दौर भी चला। टीटी नगर दशहरा मैदान में भी रावण दहन और भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।

इंदौर: जिले में 3 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। विजयनगर में 121 फीट ऊंचा रावण पुतला जलाया गया और दर्शकों ने आतिशबाजी का आनंद लिया।

उज्जैन: तेज हवाओं के कारण रावण का पुतला दहन से पहले गिर गया, जिसमें एक कर्मचारी घायल हुआ। गिरे पुतले का ही बाद में दहन किया गया।

रतलाम: रावण का पुतला अधूरा जल पाया। नीचे का हिस्सा जल गया, लेकिन ऊपर का हिस्सा नहीं। क्रेन से पेट्रोल डालने के बाद भी केवल चेहरा ही जल सका। रतलाम महापौर ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और पेमेंट रोकने का निर्णय लिया।

बदनावर: 71 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए किया गया। इस बार पुतले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के फोटो लगाए गए थे, जिससे रावण दहन चर्चा में रहा।

इसके अलावा ग्वालियर, गुना, बालाघाट, डबरा, मंदसौर, छिंदवाड़ा और बैतूल में भी रावण दहन समारोह आयोजित हुए। डबरा में रावण पुतला निर्धारित समय से पहले ही आग की चिंगारी से जल गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में विजयादशमी: भोपाल-इंदौर में रावण दहन, उज्जैन-रतलाम में घटनाएं

BHOPAL, MP

भोपाल: कोलार बंजारी दशहरा मैदान में 105 फीट ऊंचा रावण पुतला जलाया गया। यहां रंगारंग आतिशबाजी का दौर भी चला। टीटी नगर दशहरा मैदान में भी रावण दहन और भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई।

इंदौर: जिले में 3 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया। विजयनगर में 121 फीट ऊंचा रावण पुतला जलाया गया और दर्शकों ने आतिशबाजी का आनंद लिया।

उज्जैन: तेज हवाओं के कारण रावण का पुतला दहन से पहले गिर गया, जिसमें एक कर्मचारी घायल हुआ। गिरे पुतले का ही बाद में दहन किया गया।

रतलाम: रावण का पुतला अधूरा जल पाया। नीचे का हिस्सा जल गया, लेकिन ऊपर का हिस्सा नहीं। क्रेन से पेट्रोल डालने के बाद भी केवल चेहरा ही जल सका। रतलाम महापौर ने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने और पेमेंट रोकने का निर्णय लिया।

बदनावर: 71 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए किया गया। इस बार पुतले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के फोटो लगाए गए थे, जिससे रावण दहन चर्चा में रहा।

इसके अलावा ग्वालियर, गुना, बालाघाट, डबरा, मंदसौर, छिंदवाड़ा और बैतूल में भी रावण दहन समारोह आयोजित हुए। डबरा में रावण पुतला निर्धारित समय से पहले ही आग की चिंगारी से जल गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ravana-dahan-ujjain-ratlam-in-vijayadashami-bhopal-indore-in-madhya-pradesh/article-34554

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.