सोनम रघुवंशी की किस्मत का फैसला आज, मिलेगी बेल या जारी होगी जेल?

इंदौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

हनीमून मर्डर केस में सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ मेघालय हाईकोर्ट में आज सुनवाई, सरकार ने बेल रद्द करने की मांग की।

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केसमें आज मेघालय हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होने वाली है। इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अब देखना है कि अदालत सोनम की बेल को बरकरार रखती है या फिर उन्हें फिर से जेल भेजने का आदेश देती है। सुबह से ही इस केस को लेकर कानूनी हलकों में चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि सरकार इस बार मामले को गंभीर अपराध और ठोस सबूतों के आधार पर प्रस्तुत करेगी। वहीं, सोनम के वकील निचली अदालत के फैसले को सही ठहराने की तैयारी में हैं।

यह मामला पिछले साल मई में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है। राजा, अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय के सोहरा में हनीमून पर गए थे, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी हत्या हो गई थी। जांच के बाद मेघालय पुलिस ने सोनम और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को हत्या की साजिश का मुख्य आरोपी बताया था। उस वक्त इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अप्रैल के अंत में शिलांग की निचली अदालत ने सोनम को जमानत दे दी थी, यह कहते हुए कि पुलिस दस्तावेजों में हुई तकनीकी गलती इसके लिए आधार थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी दस्तावेज में हत्या से जुड़ी धारा के बजाय कोई दूसरी धारा दर्ज कर दी गई थी, इसी वजह से उन्हें राहत मिली थी। हालांकि, इस फैसले के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने अपनी नाराजगी खुलकर जताई थी।

मेघालय सरकार का कहना है कि इस गंभीर मामले में टाइपिंग एरर या तकनीकी गलती के आधार पर आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती। सरकार ने हाईकोर्ट में दलील दी है कि सोनम को गिरफ्तारी के कारणों की पूरी जानकारी थी और पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। वहीं, इस केस के दूसरे आरोपी राज कुशवाहा समेत चार लोग अभी भी जेल में हैं और उनकी जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी हैं। अगर हाईकोर्ट सरकार की अपील स्वीकार कर लेता है, तो सोनम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय वह कोर्ट की शर्तों के तहत शिलांग जिला मुख्यालय की सीमा में रह रही हैं और उनके गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इंदौर में रविवार शाम रीगल चौराहे पर राजा रघुवंशी के परिवार और सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर जमानत का विरोध किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राजा की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि परिवार अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाया है और उन्हें दोषियों को सख्त सजा मिलने का इंतजार है। वहीं, उनके भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि न्याय की लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

सोनम रघुवंशी की किस्मत का फैसला आज, मिलेगी बेल या जारी होगी जेल?

इंदौर (म.प्र.)

इंदौर के चर्चित हनीमून मर्डर केसमें आज मेघालय हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई होने वाली है। इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत से मिली जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अब देखना है कि अदालत सोनम की बेल को बरकरार रखती है या फिर उन्हें फिर से जेल भेजने का आदेश देती है। सुबह से ही इस केस को लेकर कानूनी हलकों में चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि सरकार इस बार मामले को गंभीर अपराध और ठोस सबूतों के आधार पर प्रस्तुत करेगी। वहीं, सोनम के वकील निचली अदालत के फैसले को सही ठहराने की तैयारी में हैं।

यह मामला पिछले साल मई में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है। राजा, अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय के सोहरा में हनीमून पर गए थे, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी हत्या हो गई थी। जांच के बाद मेघालय पुलिस ने सोनम और उनके कथित प्रेमी राज कुशवाहा को हत्या की साजिश का मुख्य आरोपी बताया था। उस वक्त इस मामले ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अप्रैल के अंत में शिलांग की निचली अदालत ने सोनम को जमानत दे दी थी, यह कहते हुए कि पुलिस दस्तावेजों में हुई तकनीकी गलती इसके लिए आधार थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी दस्तावेज में हत्या से जुड़ी धारा के बजाय कोई दूसरी धारा दर्ज कर दी गई थी, इसी वजह से उन्हें राहत मिली थी। हालांकि, इस फैसले के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने अपनी नाराजगी खुलकर जताई थी।

मेघालय सरकार का कहना है कि इस गंभीर मामले में टाइपिंग एरर या तकनीकी गलती के आधार पर आरोपी को राहत नहीं दी जा सकती। सरकार ने हाईकोर्ट में दलील दी है कि सोनम को गिरफ्तारी के कारणों की पूरी जानकारी थी और पुलिस के पास पर्याप्त सबूत हैं। वहीं, इस केस के दूसरे आरोपी राज कुशवाहा समेत चार लोग अभी भी जेल में हैं और उनकी जमानत याचिकाएं पहले ही खारिज हो चुकी हैं। अगर हाईकोर्ट सरकार की अपील स्वीकार कर लेता है, तो सोनम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय वह कोर्ट की शर्तों के तहत शिलांग जिला मुख्यालय की सीमा में रह रही हैं और उनके गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इंदौर में रविवार शाम रीगल चौराहे पर राजा रघुवंशी के परिवार और सामाजिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर जमानत का विरोध किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। राजा की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि परिवार अभी तक इस सदमे से उबर नहीं पाया है और उन्हें दोषियों को सख्त सजा मिलने का इंतजार है। वहीं, उनके भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि न्याय की लड़ाई आखिरी दम तक जारी रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sonam-raghuvanshis-fate-will-be-decided-today-she-will-get/article-53171

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.