टीसीएस ने भोपाल कार्यालय बंद करने का फैसला लिया, कर्मचारियों और स्थानीय कारोबार में चिंता का माहौल

Bhopal, MP

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भोपाल स्थित अपना कार्यालय बंद करने की घोषणा कर दी है। इस फैसले से न केवल कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता गहराई है, बल्कि स्थानीय समुदाय और व्यवसायों में भी चिंता का माहौल है।

कर्मचारियों का कहना है कि यह निर्णय उनके जीवन, परिवार और सामाजिक जुड़ाव पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। कई लोग वर्षों से भोपाल में बसे हुए हैं, जिनका जीवन शिक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों से गहराई से जुड़ा है। अचानक स्थानांतरण का दबाव उनके लिए असंभव स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

स्थानीय कारोबार पर असर

टीसीएस का भोपाल कार्यालय स्थानीय कामगारों, सेवा प्रदाताओं और छोटे व्यवसायों के लिए सहारा बना हुआ था। कर्मचारियों के अनुसार, कार्यालय बंद होने से आर्थिक गतिविधियों में कमी आएगी और भोपाल की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

अधिकारियों ने पल्ला झाड़ा

जब इस संबंध में टीसीएस भोपाल के डीसीएच अभिताभ तिवारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा—
“इस मामले में आप कॉरपोरेट ऑफिस से संपर्क करें। मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकता। मैं आपको नंबर भेजता हूँ।”
कर्मचारियों ने इस बयान को “जिम्मेदारी से बचने की कोशिश” करार दिया।

सरकार से उम्मीद

कर्मचारियों ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप करे और कार्यालय को भोपाल में बनाए रखने के विकल्प तलाशे। उनका मानना है कि यदि सरकार और संगठन मिलकर समाधान निकालें, तो संचालन की दक्षता, कर्मचारियों का कल्याण और भोपाल की सामाजिक-आर्थिक स्थिरता तीनों को संतुलित किया जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Sep 2025 By दैनिक जागरण

टीसीएस ने भोपाल कार्यालय बंद करने का फैसला लिया, कर्मचारियों और स्थानीय कारोबार में चिंता का माहौल

Bhopal, MP

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भोपाल स्थित अपना कार्यालय बंद करने की घोषणा कर दी है। इस फैसले से न केवल कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता गहराई है, बल्कि स्थानीय समुदाय और व्यवसायों में भी चिंता का माहौल है।

कर्मचारियों का कहना है कि यह निर्णय उनके जीवन, परिवार और सामाजिक जुड़ाव पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। कई लोग वर्षों से भोपाल में बसे हुए हैं, जिनका जीवन शिक्षा और पारिवारिक जिम्मेदारियों से गहराई से जुड़ा है। अचानक स्थानांतरण का दबाव उनके लिए असंभव स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

स्थानीय कारोबार पर असर

टीसीएस का भोपाल कार्यालय स्थानीय कामगारों, सेवा प्रदाताओं और छोटे व्यवसायों के लिए सहारा बना हुआ था। कर्मचारियों के अनुसार, कार्यालय बंद होने से आर्थिक गतिविधियों में कमी आएगी और भोपाल की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

अधिकारियों ने पल्ला झाड़ा

जब इस संबंध में टीसीएस भोपाल के डीसीएच अभिताभ तिवारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा—
“इस मामले में आप कॉरपोरेट ऑफिस से संपर्क करें। मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकता। मैं आपको नंबर भेजता हूँ।”
कर्मचारियों ने इस बयान को “जिम्मेदारी से बचने की कोशिश” करार दिया।

सरकार से उम्मीद

कर्मचारियों ने राज्य सरकार से अपील की है कि वह इस मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप करे और कार्यालय को भोपाल में बनाए रखने के विकल्प तलाशे। उनका मानना है कि यदि सरकार और संगठन मिलकर समाधान निकालें, तो संचालन की दक्षता, कर्मचारियों का कल्याण और भोपाल की सामाजिक-आर्थिक स्थिरता तीनों को संतुलित किया जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tcs-decided-to-close-bhopal-office-and-an-atmosphere-of/article-32900

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.