रायगढ़ में बेकाबू बस पलटी, 8 यात्री घायल: झारखंड जा रही बस में ड्राइवर की लापरवाही के बाद FIR दर्ज

Digital Desk

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार रात तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर पलटने से 7–8 लोग घायल हो गए। यह हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में गेरसा-आमापाली के पास हुआ। झारखंड के जपला के लिए रवाना हुई बस में करीब 45–50 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार, बदन बस हर दिन की तरह सोमवार शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। रात करीब 8 बजे, गेरसा-आमापाली के बीच स्थित पुलिया के पास, ड्राइवर की तेज और लापरवाही के कारण बस सड़क के बाईं ओर पलट गई और पेड़ से टकराई।

हादसे में सवार विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी और रंजीत कुमार राम के हाथ, माथे और पीठ में चोटें आईं। अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए।

घटना की सूचना बस में मौजूद राहुल कुमार ने डायल 112 को दी। तुरंत मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।

झारखंड के पलामू जिला, कुशा नारायणपुर निवासी राहुल कुमार चंद्रवंशी की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बस सेवा उपयोग करते समय हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखें और तेज रफ्तार वाहन से दूरी बनाए रखें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2025 By दैनिक जागरण

रायगढ़ में बेकाबू बस पलटी, 8 यात्री घायल: झारखंड जा रही बस में ड्राइवर की लापरवाही के बाद FIR दर्ज

Digital Desk

जानकारी के अनुसार, बदन बस हर दिन की तरह सोमवार शाम 5 बजे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। रात करीब 8 बजे, गेरसा-आमापाली के बीच स्थित पुलिया के पास, ड्राइवर की तेज और लापरवाही के कारण बस सड़क के बाईं ओर पलट गई और पेड़ से टकराई।

हादसे में सवार विपिन कुमार चंद्रवंशी, अतीश कुमार चंद्रवंशी और रंजीत कुमार राम के हाथ, माथे और पीठ में चोटें आईं। अन्य यात्री भी मामूली रूप से घायल हुए।

घटना की सूचना बस में मौजूद राहुल कुमार ने डायल 112 को दी। तुरंत मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा। इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई।

झारखंड के पलामू जिला, कुशा नारायणपुर निवासी राहुल कुमार चंद्रवंशी की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बस सेवा उपयोग करते समय हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखें और तेज रफ्तार वाहन से दूरी बनाए रखें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/uncontrollable-bus-overturns-in-raigarh-8-passengers-injured-fir-lodged/article-38573

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.