भिंड में BLO ड्यूटी पर शिक्षक को हार्ट अटैक

Digital Desk

शहर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे शिक्षक रविंद्र शाक्य मंगलवार सुबह ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक का शिकार हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षक लंबे समय से दिल की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन अधिकारियों ने उनकी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज कर काम करने के लिए मजबूर किया और सस्पेंड करने की धमकी दी।

महावीर गंज निवासी रविंद्र शाक्य को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में तैनात किया गया था। हालांकि उनका मूल पदस्थापन माध्यवर्ती विद्यालय में है और वे वार्ड 31 में रहते हैं, बावजूद इसके उन्हें विक्रमपुरा वार्ड क्रमांक 10 में ड्यूटी पर लगाया गया। शाक्य का हार्ट की गंभीर बीमारी का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी से पहले शाक्य ने अधिकारियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट रूप से बताई थी और डॉक्टरों द्वारा अत्यधिक शारीरिक और मानसिक दबाव से बचने की सलाह भी दी गई थी। इसके बावजूद अधिकारियों ने इसे “बहाना” मानते हुए उन्हें सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक गहन मतदाता सूची परीक्षण कार्य में लगाया।

शिक्षक की पत्नी ने कहा, “मेरे पति लंबे समय से बीमार हैं। हमने बार-बार उनकी बीमारी की जानकारी दी, लेकिन अधिकारियों ने कोई राहत नहीं दी। उल्टा सस्पेंड की धमकी देकर उनसे काम कराया गया। लगातार दबाव और डर के माहौल ने उनका स्वास्थ्य बिगाड़ दिया।”

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे, जब रविंद्र शाक्य ड्यूटी के लिए जा रहे थे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की और आपात इलाज शुरू किया।

स्थानीय शिक्षकों और परिचितों ने प्रशासन पर सवाल उठाया है कि गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी को राहत देने की बजाय अतिरिक्त कार्यभार क्यों लगाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अब तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2025 By दैनिक जागरण

भिंड में BLO ड्यूटी पर शिक्षक को हार्ट अटैक

Digital Desk

महावीर गंज निवासी रविंद्र शाक्य को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के रूप में तैनात किया गया था। हालांकि उनका मूल पदस्थापन माध्यवर्ती विद्यालय में है और वे वार्ड 31 में रहते हैं, बावजूद इसके उन्हें विक्रमपुरा वार्ड क्रमांक 10 में ड्यूटी पर लगाया गया। शाक्य का हार्ट की गंभीर बीमारी का इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी से पहले शाक्य ने अधिकारियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट रूप से बताई थी और डॉक्टरों द्वारा अत्यधिक शारीरिक और मानसिक दबाव से बचने की सलाह भी दी गई थी। इसके बावजूद अधिकारियों ने इसे “बहाना” मानते हुए उन्हें सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक गहन मतदाता सूची परीक्षण कार्य में लगाया।

शिक्षक की पत्नी ने कहा, “मेरे पति लंबे समय से बीमार हैं। हमने बार-बार उनकी बीमारी की जानकारी दी, लेकिन अधिकारियों ने कोई राहत नहीं दी। उल्टा सस्पेंड की धमकी देकर उनसे काम कराया गया। लगातार दबाव और डर के माहौल ने उनका स्वास्थ्य बिगाड़ दिया।”

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे, जब रविंद्र शाक्य ड्यूटी के लिए जा रहे थे, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे सड़क पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की और आपात इलाज शुरू किया।

स्थानीय शिक्षकों और परिचितों ने प्रशासन पर सवाल उठाया है कि गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी को राहत देने की बजाय अतिरिक्त कार्यभार क्यों लगाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अब तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/teacher-has-heart-attack-while-on-duty-in-bhind/article-38567

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.