बिलासपुर में बाइक के टेस्ट ड्राइव का बहाना देकर ले गया आरोपी, OLX पर एड देखकर किया घटना को अंजाम

Digital Desk

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OLX पर बाइक बेचने के लिए दिए गए विज्ञापन ने एक युवक को महंगा पड़ गया। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में हुए इस मामले में, बाइक खरीदने का झांसा देकर आरोपी ने टेस्ट ड्राइव के बहाने वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी है।

पीड़ित राहुल मिश्रा, जो महामाया चौक के रहने वाले हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक (CG 10 BF 5144) OLX पर बेचने के लिए अपलोड की थी। इसके बाद रतन गुप्ता नाम का एक युवक उनसे संपर्क किया और बाइक खरीदने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान रतन ने टेस्ट ड्राइव की मांग की और बाइक लेकर निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

बताया जा रहा है कि रतन गुप्ता रैपिडो बाइक से आया था, जिसमें उसका चालक रौशन मौजूद था। घटना के बाद दोनों का मोबाइल नंबर बंद पाया गया और पीड़ित से संपर्क नहीं हो पाया। राहुल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दो अलग-अलग नंबरों से कॉल की थी, लेकिन अब कोई जवाब नहीं मिल रहा।

राहुल को गाड़ी चोरी का शक होने पर उन्होंने तुरंत सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।

इस घटना ने ऑनलाइन वाहन बेचने वाले लोगों के लिए सतर्कता बढ़ाने की जरूरत को भी रेखांकित किया है, क्योंकि कभी-कभी टेस्ट ड्राइव का बहाना देकर वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि OLX या किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से वाहन बेचते समय सावधानी बरतें, और अजनबी खरीदारों से मिलने के दौरान किसी सुरक्षित और सार्वजनिक स्थान का चयन करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Nov 2025 By दैनिक जागरण

बिलासपुर में बाइक के टेस्ट ड्राइव का बहाना देकर ले गया आरोपी, OLX पर एड देखकर किया घटना को अंजाम

Digital Desk

पीड़ित राहुल मिश्रा, जो महामाया चौक के रहने वाले हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक (CG 10 BF 5144) OLX पर बेचने के लिए अपलोड की थी। इसके बाद रतन गुप्ता नाम का एक युवक उनसे संपर्क किया और बाइक खरीदने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान रतन ने टेस्ट ड्राइव की मांग की और बाइक लेकर निकल गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

बताया जा रहा है कि रतन गुप्ता रैपिडो बाइक से आया था, जिसमें उसका चालक रौशन मौजूद था। घटना के बाद दोनों का मोबाइल नंबर बंद पाया गया और पीड़ित से संपर्क नहीं हो पाया। राहुल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने दो अलग-अलग नंबरों से कॉल की थी, लेकिन अब कोई जवाब नहीं मिल रहा।

राहुल को गाड़ी चोरी का शक होने पर उन्होंने तुरंत सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।

इस घटना ने ऑनलाइन वाहन बेचने वाले लोगों के लिए सतर्कता बढ़ाने की जरूरत को भी रेखांकित किया है, क्योंकि कभी-कभी टेस्ट ड्राइव का बहाना देकर वाहन चोरी की घटनाएं सामने आती हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि OLX या किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से वाहन बेचते समय सावधानी बरतें, और अजनबी खरीदारों से मिलने के दौरान किसी सुरक्षित और सार्वजनिक स्थान का चयन करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-bilaspur-the-accused-took-the-bike-on-the-pretext/article-38571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.