भोपाल-इंदौर हाईवे पर विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन, फंदा का नाम बदला; मुख्यमंत्री बोले—दिखावे से नहीं, करके दिखाना होगा

Bhopal, MP

On

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक दिखावे और अनावश्यक खर्च पर सख्त संदेश देते हुए कहा कि मृत्यु भोज और शादियों में फालतू पैसा उड़ाना बंद किया जाना चाहिए।

भोपाल के फंदा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे खर्च परिवारों को कर्ज में डुबो देते हैं और गरीबों को मजबूरी में अपनी जमीन तक गिरवी रखनी पड़ती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि परंपराओं के नाम पर बोझ बढ़ाने के बजाय सादगी अपनाएं और संसाधनों का उपयोग शिक्षा व भविष्य निर्माण में करें।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर बनने वाले विक्रमादित्य द्वार का भूमिपूजन किया। उन्होंने घोषणा की कि यह द्वार उज्जैन के विक्रमादित्य द्वार की तर्ज पर बनेगा और क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। इसी मौके पर मुख्यमंत्री ने फंदा का नाम बदलकर ‘हरिहर नगर’ रखने की घोषणा भी की।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यक्तिगत उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं अपने बेटे अभिमन्यु की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराई। उन्होंने कहा, “मैंने वही किया, जो समाज से कह रहा हूं। मेरा बेटा और बहू दोनों डॉक्टर हैं, लेकिन शादी एक साधारण सामूहिक सम्मेलन में हुई, जहां हर वर्ग के लोग शामिल थे। सबका साथ-सबका विकास केवल नारा नहीं, इसे अमल में लाना होगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि मृत्यु के बाद बड़े भोज आयोजित करने की परंपरा समाज के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने चेताया कि बड़े लोग ऐसा करते हैं तो गरीब भी उसी दिखावे में कर्ज ले लेते हैं। “जमीन बुजुर्गों की सौगात है, इसे बचाकर रखना चाहिए,” उन्होंने कहा। साथ ही शादियों में भी सीमित और सादे आयोजन करने की अपील की।

कार्यक्रम में उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि दिखावे से बचें और संकल्प लें कि पैसा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मुद्दों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता है और यह प्रदेश की संस्कृति का हिस्सा है।

कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा फंदा का नाम बदलने और शैक्षणिक व विकास कार्यों की मांग रखी गई, जिस पर मुख्यमंत्री ने तूमड़ा हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही कॉलेज भवन और औद्योगिक केंद्र के प्रस्तावों पर भी सहमति जताई।

यह आयोजन डॉ. मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास, सुशासन और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं और भोपाल-इंदौर मार्ग पर बनने वाला विक्रमादित्य द्वार उसी विजन का प्रतीक होगा।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-name-of-bhoomipujan-noose-of-vikramaditya-gate-on-bhopal-indore/article-39861

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.