महाकाल भस्म आरती में आज दिव्य श्रृंगार, राम नाम बेल पत्र से सजे बाबा

उज्जैन (म.प्र.)

By Rohit.P
On

उज्जैन महाकाल मंदिर में आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का राम नाम बेल पत्र, चंद्र और त्रिपुंड से विशेष श्रृंगार किया गया।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंगा मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष और दिव्य श्रृंगार किया गया। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद गर्भगृह में पूजन और अभिषेक की प्रक्रिया शुरू हुई। आरती में शामिल होने के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में पहुंचने लगी थी।

मंदिर के पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन संपन्न हुआ। फिर भांग, चंदन और आभूषणों से बाबा का श्रृंगार किया गया। इस बार श्रृंगार में राम नाम लिखे बेल पत्र, चंद्र और त्रिपुंड भी विशेष आकर्षण रहे। भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर परंपरा अनुसार भस्म रमाई गई।

इसके बाद भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में जय श्री महाकालके जयकारे लगातार गूंजते रहे। सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कई श्रद्धालु नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहते भी नजर आए। बताया जा रहा है कि गर्मी के बावजूद सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी। महाकाल भस्म आरती के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखाई दिया।

Edited By: Rohit.P

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 May 2026 By Rohit.P

महाकाल भस्म आरती में आज दिव्य श्रृंगार, राम नाम बेल पत्र से सजे बाबा

उज्जैन (म.प्र.)

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंगा मंदिर में मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का विशेष और दिव्य श्रृंगार किया गया। ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर सुबह करीब 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए, जिसके बाद गर्भगृह में पूजन और अभिषेक की प्रक्रिया शुरू हुई। आरती में शामिल होने के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में पहुंचने लगी थी।

मंदिर के पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन संपन्न हुआ। फिर भांग, चंदन और आभूषणों से बाबा का श्रृंगार किया गया। इस बार श्रृंगार में राम नाम लिखे बेल पत्र, चंद्र और त्रिपुंड भी विशेष आकर्षण रहे। भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर परंपरा अनुसार भस्म रमाई गई।

इसके बाद भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में जय श्री महाकालके जयकारे लगातार गूंजते रहे। सुबह की भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। कई श्रद्धालु नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना कहते भी नजर आए। बताया जा रहा है कि गर्मी के बावजूद सुबह से ही मंदिर में दर्शनार्थियों की लंबी कतार लगी रही और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई थी। महाकाल भस्म आरती के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में खास उत्साह दिखाई दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-in-mahakal-bhasma-aarti-baba-adorned-with-divine-makeup/article-53159

खबरें और भी हैं

PF निकासी और FD ब्याज पर कटा TDS वापस कैसे मिलेगा? ITR फाइल करने से मिल सकता है टैक्स रिफंड

टाप न्यूज

पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था में अलग-अलग नियम, सही तरीके से ITR दाखिल करने पर बैंक खाते में आ सकता...
बिजनेस 
PF निकासी और FD ब्याज पर कटा TDS वापस कैसे मिलेगा? ITR फाइल करने से मिल सकता है टैक्स रिफंड

मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक, 27 जून को भोपाल सहित कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी भोपाल ने जारी की चेतावनी; 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, किसानों और आम जनता के लिए...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश मौसम पूर्वानुमान: दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक, 27 जून को भोपाल सहित कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल में वीकेंड पर धमाल: अल्ताफ राजा लाइव, कविता संध्या और JUNOON एग्ज़िबिशन से सजेगा शहर

म्यूजिक, पोएट्री, कॉमेडी और क्रिएटिव वर्कशॉप्स के साथ भोपाल में इस हफ्ते हर उम्र के लोगों के लिए खास इवेंट्स...
जागरण इवेन्ट 
भोपाल में वीकेंड पर धमाल: अल्ताफ राजा लाइव, कविता संध्या और JUNOON एग्ज़िबिशन से सजेगा शहर

कच्चे तेल की कीमतें फिर 72 डॉलर पर, एपल प्रोडक्ट महंगे; टेक और बाजार में बड़े बदलाव

ईरान युद्ध से पहले वाले स्तर पर लौटा ब्रेंट क्रूड, भारत में आईपैड और मैकबुक की कीमतों में भारी बढ़ोतरी,...
बिजनेस 
कच्चे तेल की कीमतें फिर 72 डॉलर पर, एपल प्रोडक्ट महंगे; टेक और बाजार में बड़े बदलाव

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.