- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- MPL 2026 Semifinal और Final: बारिश के बीच तय हुआ खिताबी मुकाबला,चंबल की दमदारएंट्री
MPL 2026 Semifinal और Final: बारिश के बीच तय हुआ खिताबी मुकाबला,चंबल की दमदारएंट्री
स्पोर्ट्स डेस्क
MPL MP Cricket League 2026 के नॉकआउट मुकाबलों ने बदला टूर्नामेंट का समीकरण, इंदौर में आज होगा चैंपियन का फैसला
मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में एक मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा तो दूसरे में हाई-स्कोरिंग क्रिकेट ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की ओर से आयोजित MPL 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। पूरे सीजन में लगातार मुकाबलों और क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्विता के बाद चार टीमों ने नॉकआउट में जगह बनाई, लेकिन अब खिताब की दौड़ दो टीमों तक सिमट कर रह गई है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल की तस्वीर साफ हो गई है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस बात पर हैं कि राज्य की सबसे बड़ी फ्रेंचाइज़ी टी20 लीग का नया चैंपियन कौन बनेगा।
इस सीजन MPL का प्रारूप पहले से बड़ा रहा और कुल 10 टीमों ने भाग लिया। लीग चरण के बाद अंक तालिका शीर्ष में चार टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिली। नियमों के अनुसार पहला सेमीफाइनल पहली और चौथी टीम के बीच रही जबकि दूसरा सेमीफाइनल दूसरी और तीसरी टीम के बीच खेला गया। सभी नॉकआउट मुकाबले इंदौर के होलकर स्टेडियम में आयोजित किए गए। मौसम और दबाव के बीच खेले गए इन मुकाबलों ने टूर्नामेंट की दिशा बदल दी। जहां एक ओर एक टीम को बारिश का फायदा मिला, वहीं दूसरी ओर मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली।
पहला सेमीफाइनल को बारिश की भेंट -
पहला सेमीफाइनल रॉयल निमाड़ ईगल्स और रीवा जगुआर्स के बीच खेला गया। मुकाबले के दौरान लगातार बारिश ने खेल को प्रभावित किया और मैच पूरा नहीं हो सका। वर्त्तमान स्कोर के अनुसार रीवा नेशुरुआती ओवरों में चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन मौसम के कारण आगे खेल संभव नहीं हो पाया। टूर्नामेंट नियमों के मुताबिक नो मैच ‘नो रिजल्ट’ घोषित होने की स्थिति में लीग के शीर्ष में बेहतर स्थान हासिल करने वाली टीम को फाइनल में प्रवेश मिलता है। इसी आधार पर रॉयल निमाड़ ईगल्स ने फाइनल में जगह बनाई। इस फैसले ने टूर्नामेंट में मौसम की भूमिका को भी चर्चा का विषय बना दिया।
दूसरे सेमीफाइनल में चंबल का दबदबा -
दूसरा सेमीफाइनल चंबल घरियाल्स और जबलपुर रॉयल लायंस के बीच खेला गया और यह मुकाबला पूरे टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैचों में शामिल रहा। चंबल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 213 रन बनाए और अपने प्रतिद्वन्दी के ख़िलाफ़ बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया।
जवाब में जबलपुर की टीम ने मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्धारित ओवरों में 202 रन ही बना सकी। चंबल ने यह मैच 11 रन से जीतकर फाइनल का टिकट हासिल किया। पूरे सीजन में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाली चंबल की टीम ने एक बार फिर दिखाया कि वह खिताब की प्रबल दावेदार क्यों मानी जा रही है। चंबल की टीम ने लीग चरण में भी शानदार प्रदर्शन किया था और बिना हार के नॉकआउट तक पहुंचने वाली टीमों में शामिल रही। इससे पहले भी टीम ने बड़े स्कोर का सफल पीछा कर अपनी ताकत दिखाई थी।
अब सब की नजरें ग्रैंड फाइनल पर हैं !
MPL 2026 का फाइनल 26 जून को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना तय है। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होना है और इसमें रॉयल निमाड़ ईगल्स तथा चंबल घरियाल्स आमने-सामने होंगी। फाइनल में अनुभव और मौजूदा फॉर्म दोनों अहम भूमिका निभाएंगे। एक ओर रॉयल निमाड़ ईगल्स के पास आराम और रणनीतिक तैयारी का समय है, जबकि दूसरी ओर चंबल जीत की लय के साथ मैदान में उतरेगी। इस सीजन MPL ने राज्य स्तर के क्रिकेट को नई पहचान देने के साथ युवा खिलाड़ियों को बड़ा मंच भी उपलब्ध कराया है। अब देखना होगा कि फाइनल में कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीकों से संभालकर MPL 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए