- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
रीवा में अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
रीवा (म.प्र.)
मध्यप्रदेश से चोरी कर यूपी में बेचते थे माल, एक आरोपी फरार; पुलिस ने जांच तेज की
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोहागी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब एक लाख रुपये मूल्य की चोरी की बैटरियां बरामद की हैं।
यह कार्रवाई फरियादी अलख नारायण केसरवानी की शिकायत के बाद शुरू की गई जांच के तहत हुई। जिले में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर निगरानी बढ़ाई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में करण हरिजन और दीपक हरिजन शामिल हैं, जबकि अभिषेक साहू को चोरी के माल का खरीददार बताया गया है। एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में स्थित धर्मकांटा और गोदामों को निशाना बनाता था, जहां बड़ी संख्या में बैटरियां रखी रहती हैं। चोरी के बाद माल को तुरंत उत्तर प्रदेश के बाजारों में खपाया जाता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बचा जा सके। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों में शामिल होने की बात भी स्वीकार की है, जिससे बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना बढ़ गई है।
थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और इसकी गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी का माल किन-किन राज्यों तक पहुंचाया जाता था। अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए