पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े, राज्य आपदा प्रभावित घोषित

Jagran Desk

पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात गंभीर होते देख राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। अब तक राज्य के सभी 23 जिलों के करीब 1400 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक भी शामिल हैं।

राहत पैकेज की मांग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि इन राज्यों के किसानों और बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

राहुल गांधी ने कहा, “हजारों परिवार इस कठिन समय में अपने घर और जीवन को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार का तत्काल सहयोग बेहद जरूरी है।”

अब तक 30 लोगों की मौत

पंजाब में बाढ़ से अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन सेना के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से 6 हजार करोड़ रुपये की आपातकालीन सहायता की मांग की है।

पंजाब पुलिस के अधिकारी भी आगे आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन का वेतन देने का संकल्प लिया है। सरकार का कहना है कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Sep 2025 By दैनिक जागरण

पंजाब में बाढ़ से हालात बिगड़े, राज्य आपदा प्रभावित घोषित

Jagran Desk

राज्य के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। इसमें स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और पॉलिटेक्निक भी शामिल हैं।

राहत पैकेज की मांग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि इन राज्यों के किसानों और बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

राहुल गांधी ने कहा, “हजारों परिवार इस कठिन समय में अपने घर और जीवन को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार का तत्काल सहयोग बेहद जरूरी है।”

अब तक 30 लोगों की मौत

पंजाब में बाढ़ से अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन सेना के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से 6 हजार करोड़ रुपये की आपातकालीन सहायता की मांग की है।

पंजाब पुलिस के अधिकारी भी आगे आए हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन का वेतन देने का संकल्प लिया है। सरकार का कहना है कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/floods-declared-state-disaster-affected-due-to-floods-in-punjab/article-32274

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.