पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन – पाक राजनयिक तलब, हुक्का-पानी बंद!

JAGRAN DESK

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

देर रात पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को तलब किया गया और उन्हें 'पर्सोना नॉन ग्राटा' (PNG) नोट सौंप दिया गया। इसका मतलब है कि अब पाकिस्तान के सैन्य राजनयिकों को भारत छोड़ना होगा।

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक के बाद उठाया गया, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए।

भारत का पांच स्तरीय जवाब – पाकिस्तान को झटका दर झटका:

  1. सिंधु जल समझौता सस्पेंड:
    1960 में हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक उसे सिंधु नदी का पानी नहीं मिलेगा।

  2. अटारी बॉर्डर सील:
    भारत-पाकिस्तान के बीच स्थित अटारी चेकपोस्ट को तुरंत बंद कर दिया गया है। 1 मई से पहले जिनके पास वैध दस्तावेज हैं, केवल वे ही वापसी कर सकेंगे।

  3. पाकिस्तानी वीजा रद्द:
    सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। सार्क वीजा छूट योजना भी अब पाकिस्तानियों के लिए बंद।

  4. पाक उच्चायोग पर कार्रवाई:
    नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में मौजूद सैन्य सलाहकारों को एक सप्ताह में भारत छोड़ने को कहा गया है। वहीं, स्टाफ की संख्या भी 55 से घटाकर 30 कर दी गई है।

  5. डिप्लोमैटिक संबंध सीमित:
    भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से भी सैन्य अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। यानी अब दोनों देशों के बीच सिर्फ औपचारिक कूटनीतिक संपर्क ही शेष रहेंगे।

पाकिस्तान में हड़कंप – PM शरीफ की इमरजेंसी मीटिंग

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें सेना प्रमुखों और कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को डर है कि भारत फिर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।

देशभर में उबाल, PM मोदी ने बीच में छोड़ा विदेशी दौरा

पहलगाम हमले में मारे गए जवानों के पार्थिव शरीर जब उनके घरों तक पहुंचे, तो हर कोने में मातम और गुस्सा दिखाई दिया। पूरा देश शोक में डूबा है और आक्रोश में उबल रहा है। पीएम मोदी ने अपना विदेश दौरा भी बीच में ही छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट संकेत है कि आने वाले कुछ घंटों में और भी बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन – पाक राजनयिक तलब, हुक्का-पानी बंद!

JAGRAN DESK

देर रात पाकिस्तान के शीर्ष राजनयिक साद अहमद वराइच को तलब किया गया और उन्हें 'पर्सोना नॉन ग्राटा' (PNG) नोट सौंप दिया गया। इसका मतलब है कि अब पाकिस्तान के सैन्य राजनयिकों को भारत छोड़ना होगा।

यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक के बाद उठाया गया, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए।

भारत का पांच स्तरीय जवाब – पाकिस्तान को झटका दर झटका:

  1. सिंधु जल समझौता सस्पेंड:
    1960 में हुई सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक उसे सिंधु नदी का पानी नहीं मिलेगा।

  2. अटारी बॉर्डर सील:
    भारत-पाकिस्तान के बीच स्थित अटारी चेकपोस्ट को तुरंत बंद कर दिया गया है। 1 मई से पहले जिनके पास वैध दस्तावेज हैं, केवल वे ही वापसी कर सकेंगे।

  3. पाकिस्तानी वीजा रद्द:
    सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं। 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। सार्क वीजा छूट योजना भी अब पाकिस्तानियों के लिए बंद।

  4. पाक उच्चायोग पर कार्रवाई:
    नई दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में मौजूद सैन्य सलाहकारों को एक सप्ताह में भारत छोड़ने को कहा गया है। वहीं, स्टाफ की संख्या भी 55 से घटाकर 30 कर दी गई है।

  5. डिप्लोमैटिक संबंध सीमित:
    भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से भी सैन्य अधिकारियों को वापस बुलाने का फैसला लिया है। यानी अब दोनों देशों के बीच सिर्फ औपचारिक कूटनीतिक संपर्क ही शेष रहेंगे।

पाकिस्तान में हड़कंप – PM शरीफ की इमरजेंसी मीटिंग

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान सरकार बुरी तरह घबराई हुई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की आपात बैठक बुलाई है, जिसमें सेना प्रमुखों और कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान को डर है कि भारत फिर से कोई सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।

देशभर में उबाल, PM मोदी ने बीच में छोड़ा विदेशी दौरा

पहलगाम हमले में मारे गए जवानों के पार्थिव शरीर जब उनके घरों तक पहुंचे, तो हर कोने में मातम और गुस्सा दिखाई दिया। पूरा देश शोक में डूबा है और आक्रोश में उबल रहा है। पीएम मोदी ने अपना विदेश दौरा भी बीच में ही छोड़कर भारत लौटने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट संकेत है कि आने वाले कुछ घंटों में और भी बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-central-governments-big-action-after-the-pahalgam-attack-pak-diplomatic/article-18425

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.