टेलीकॉम कंपनियों का रेवेन्यू 14% बढ़ा, ट्राई ने जारी किए तिमाही आंकड़े, रिलायंस जियो ने की शानदार कमाई

Business News

भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों का समायोजित सकल राजस्व (AGR) सालाना आधार पर 14.89% बढ़कर 77,934 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इस अवधि में टेलीकॉम कंपनियों का कुल ग्रॉस रेवेन्यू 14.07% बढ़कर 96,390 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह आंकड़ा 84,500 करोड़ रुपये था।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस तिमाही में रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा AGR हासिल किया है, जो 28,542.76 करोड़ रुपये रहा। वहीं, भारती एयरटेल ने सालाना आधार पर 27.31% की वृद्धि के साथ 26,073.7 करोड़ रुपये का AGR दर्ज किया। यह आंकड़ा रिलायंस जियो के 14.8% के सालाना ग्रोथ रेट से लगभग दोगुना है। इन दोनों कंपनियों ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में अपनी मजबूत स्थिति को और भी मजबूत किया है।

वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का प्रदर्शन

वहीं, संकटों का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया का AGR सालाना आधार पर 6.69% बढ़कर 7958.46 करोड़ रुपये हो गया। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी 13.95% की वृद्धि दर्ज की, जिससे उसका AGR 2,292.47 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

सरकार को भी हुआ फायदा

सरकार ने लाइसेंस फीस कलेक्शन में 14.75% की वृद्धि देखी, जो 6,234 करोड़ रुपये तक पहुंची। स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क भी लगभग 17% बढ़कर 989 करोड़ रुपये हो गया। इस बढ़ोतरी से यह साफ है कि भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के विकास में निरंतर गति बनी हुई है, और सरकार को इससे अपेक्षित लाभ हो रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

टेलीकॉम कंपनियों का रेवेन्यू 14% बढ़ा, ट्राई ने जारी किए तिमाही आंकड़े, रिलायंस जियो ने की शानदार कमाई

Business News

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों का समायोजित सकल राजस्व (AGR) सालाना आधार पर 14.89% बढ़कर 77,934 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इस अवधि में टेलीकॉम कंपनियों का कुल ग्रॉस रेवेन्यू 14.07% बढ़कर 96,390 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह आंकड़ा 84,500 करोड़ रुपये था।

रिलायंस जियो और भारती एयरटेल की उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस तिमाही में रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा AGR हासिल किया है, जो 28,542.76 करोड़ रुपये रहा। वहीं, भारती एयरटेल ने सालाना आधार पर 27.31% की वृद्धि के साथ 26,073.7 करोड़ रुपये का AGR दर्ज किया। यह आंकड़ा रिलायंस जियो के 14.8% के सालाना ग्रोथ रेट से लगभग दोगुना है। इन दोनों कंपनियों ने भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में अपनी मजबूत स्थिति को और भी मजबूत किया है।

वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का प्रदर्शन

वहीं, संकटों का सामना कर रही वोडाफोन आइडिया का AGR सालाना आधार पर 6.69% बढ़कर 7958.46 करोड़ रुपये हो गया। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने भी 13.95% की वृद्धि दर्ज की, जिससे उसका AGR 2,292.47 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

सरकार को भी हुआ फायदा

सरकार ने लाइसेंस फीस कलेक्शन में 14.75% की वृद्धि देखी, जो 6,234 करोड़ रुपये तक पहुंची। स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क भी लगभग 17% बढ़कर 989 करोड़ रुपये हो गया। इस बढ़ोतरी से यह साफ है कि भारतीय टेलीकॉम सेक्टर के विकास में निरंतर गति बनी हुई है, और सरकार को इससे अपेक्षित लाभ हो रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/revenue-of-telecom-companies-increased-14-trai-released-quarterly-figures/article-18532

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.