"कट्टरपंथियों का अंत जरूरी: पहलगाम हमले पर मोहन भागवत का तीखा प्रहार"

JAGRAN DESK

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इसे धर्म बनाम अधर्म की लड़ाई करार देते हुए कहा कि "ऐसे दुष्टों का वध होना ही चाहिए।"

भागवत मुंबई में आयोजित पंडित दीनानाथ मंगेशकर की 83वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा, आतंकी घटनाओं और समाज में व्याप्त कट्टरपंथ पर बेबाक राय रखी।

 "धर्म पूछकर हत्या हिंदू नहीं करता"

संघ प्रमुख ने कहा, "हमारे यहां किसी का धर्म पूछकर उसे मारा नहीं जाता। लेकिन पहलगाम जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि कुछ कट्टरपंथी तत्व अपने संप्रदाय के नाम पर घृणा फैलाते हैं।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी पंथ या धर्म की लड़ाई नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म की टक्कर है।

 "क्रोध है और अपेक्षा भी है"

मोहन भागवत ने भावुक होकर कहा, "इस हमले से देश का हर नागरिक आहत है। परिवारजनों के साथ हम भी दुखी हैं। लेकिन साथ ही, मन में क्रोध और अपेक्षा भी है... और मुझे लगता है यह अपेक्षा पूरी होगी।"

 "असुरों का अंत अष्टभुजा शक्ति से ही संभव"

भागवत ने उदाहरण देते हुए कहा कि "रावण वेद-शास्त्रों का ज्ञाता था, लेकिन वह बदलने को तैयार नहीं था। जब तक वह अपने शरीर का परित्याग नहीं करता, तब तक तर्क से सुधरने वाला नहीं था। ऐसे लोगों का अंत आवश्यक है, तभी समाज सुरक्षित रहेगा।"

 "देश को ताकतवर बनना होगा"

संघ प्रमुख ने सेना की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, "अगर हम सोचें कि सेना की जरूरत नहीं है, तो 1962 की गलती दोहराई जाएगी। हमें हर स्तर पर सुरक्षा के लिए तैयार रहना होगा।"

उन्होंने कहा, "ऐसे दुष्टों का अंत होना जरूरी है ताकि फिर कोई भारत की ओर तिरछी नजर से देखने की हिम्मत न करे। और अगर देखे, तो उसकी आंख फूट जानी चाहिए।"

 "संघ शक्ति का अर्थ है एकजुटता"

भागवत ने कहा, "कलियुग में ‘संघ शक्ति’ का मतलब है एकत्र होकर रहना। जब पूरा देश एकजुट होता है, तब दुश्मन की हिम्मत नहीं होती कि वह आंख उठाकर भी देखे। जात-पात, धर्म-सम्प्रदाय से ऊपर उठकर हमें राष्ट्रहित में खड़ा होना होगा।"

 "ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं"

अंत में संघ प्रमुख ने कहा, "हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी कि भविष्य में कोई पहलगाम जैसी घटना फिर न हो। उत्तर देना हमारी मजबूरी न बने, ऐसी स्थिति ही न बने—यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

"कट्टरपंथियों का अंत जरूरी: पहलगाम हमले पर मोहन भागवत का तीखा प्रहार"

JAGRAN DESK

उन्होंने इसे धर्म बनाम अधर्म की लड़ाई करार देते हुए कहा कि "ऐसे दुष्टों का वध होना ही चाहिए।"

भागवत मुंबई में आयोजित पंडित दीनानाथ मंगेशकर की 83वीं पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा, आतंकी घटनाओं और समाज में व्याप्त कट्टरपंथ पर बेबाक राय रखी।

 "धर्म पूछकर हत्या हिंदू नहीं करता"

संघ प्रमुख ने कहा, "हमारे यहां किसी का धर्म पूछकर उसे मारा नहीं जाता। लेकिन पहलगाम जैसी घटनाएं यह साबित करती हैं कि कुछ कट्टरपंथी तत्व अपने संप्रदाय के नाम पर घृणा फैलाते हैं।"

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी पंथ या धर्म की लड़ाई नहीं, बल्कि धर्म और अधर्म की टक्कर है।

 "क्रोध है और अपेक्षा भी है"

मोहन भागवत ने भावुक होकर कहा, "इस हमले से देश का हर नागरिक आहत है। परिवारजनों के साथ हम भी दुखी हैं। लेकिन साथ ही, मन में क्रोध और अपेक्षा भी है... और मुझे लगता है यह अपेक्षा पूरी होगी।"

 "असुरों का अंत अष्टभुजा शक्ति से ही संभव"

भागवत ने उदाहरण देते हुए कहा कि "रावण वेद-शास्त्रों का ज्ञाता था, लेकिन वह बदलने को तैयार नहीं था। जब तक वह अपने शरीर का परित्याग नहीं करता, तब तक तर्क से सुधरने वाला नहीं था। ऐसे लोगों का अंत आवश्यक है, तभी समाज सुरक्षित रहेगा।"

 "देश को ताकतवर बनना होगा"

संघ प्रमुख ने सेना की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, "अगर हम सोचें कि सेना की जरूरत नहीं है, तो 1962 की गलती दोहराई जाएगी। हमें हर स्तर पर सुरक्षा के लिए तैयार रहना होगा।"

उन्होंने कहा, "ऐसे दुष्टों का अंत होना जरूरी है ताकि फिर कोई भारत की ओर तिरछी नजर से देखने की हिम्मत न करे। और अगर देखे, तो उसकी आंख फूट जानी चाहिए।"

 "संघ शक्ति का अर्थ है एकजुटता"

भागवत ने कहा, "कलियुग में ‘संघ शक्ति’ का मतलब है एकत्र होकर रहना। जब पूरा देश एकजुट होता है, तब दुश्मन की हिम्मत नहीं होती कि वह आंख उठाकर भी देखे। जात-पात, धर्म-सम्प्रदाय से ऊपर उठकर हमें राष्ट्रहित में खड़ा होना होगा।"

 "ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं"

अंत में संघ प्रमुख ने कहा, "हमें ऐसी व्यवस्था बनानी होगी कि भविष्य में कोई पहलगाम जैसी घटना फिर न हो। उत्तर देना हमारी मजबूरी न बने, ऐसी स्थिति ही न बने—यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/mohan-bhagwats-sharp-attack-on-the-end-of-the-fanatics/article-18528

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.