पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी, भारतीय सेना का राफेल से 'आक्रमण' अभ्यास

JAGRAN DESK

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को एक सख्त संदेश भेजने के लिए अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन तेज कर दिया है।

भारतीय सेना के तीनों अंग पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं और जम्मू-कश्मीर से लेकर अरब सागर तक हरकतें बढ़ गई हैं। भारतीय वायुसेना ने युद्धाभ्यास का नाम 'आक्रमण' रखा है, जिसमें राफेल, सुखोई-30 जैसे आधुनिक विमान शामिल हैं।

पाकिस्तान को सबक सिखाने का काउंटडाउन शुरू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अब बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। भारतीय सेना और वायुसेना ने बॉर्डर के नजदीक आसमान में राफेल को गश्त करने भेज दिया है। साथ ही, आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए आक्रमण शुरू हो चुका है। पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी गई है और देशभर में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

आतंकी हमले की जगह पर जाएंगे आर्मी चीफ

आज भारतीय सेना के आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचने वाले हैं। यहाँ वह उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सीमा और नियंत्रण रेखा पर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद वह पहलगाम जाएंगे, जहाँ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया था। जनरल द्विवेदी के साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद होंगे।

नौसेना और एयरफोर्स की ताकत भी बढ़ी

भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत को अरब सागर में उतार दिया है, जिसमें मिग-29K फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, गुरुवार को भारतीय नौसेना ने INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल परीक्षण किया, जो दुश्मन पर सटीक हमले करने में सक्षम है।

वहीं, भारतीय वायुसेना ने 'आक्रमण' नामक युद्धाभ्यास शुरू किया है, जिसमें राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस अभ्यास में अंबाला और हाशीमारा की राफेल स्क्वॉड्रन हिस्सा ले रही हैं। हालांकि इसे रूटीन अभ्यास बताया जा रहा है, लेकिन इसके समय ने पाकिस्तान को चिंता में डाल दिया है।

2019 एयर स्ट्राइक की यादें ताजा

भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। अब एक बार फिर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को अपनी ताकत का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी, भारतीय सेना का राफेल से 'आक्रमण' अभ्यास

JAGRAN DESK

भारतीय सेना के तीनों अंग पूरी तरह से एक्टिव हो चुके हैं और जम्मू-कश्मीर से लेकर अरब सागर तक हरकतें बढ़ गई हैं। भारतीय वायुसेना ने युद्धाभ्यास का नाम 'आक्रमण' रखा है, जिसमें राफेल, सुखोई-30 जैसे आधुनिक विमान शामिल हैं।

पाकिस्तान को सबक सिखाने का काउंटडाउन शुरू

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अब बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। भारतीय सेना और वायुसेना ने बॉर्डर के नजदीक आसमान में राफेल को गश्त करने भेज दिया है। साथ ही, आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए आक्रमण शुरू हो चुका है। पाकिस्तान से सटे बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग तेज कर दी गई है और देशभर में सख्त निगरानी रखी जा रही है।

आतंकी हमले की जगह पर जाएंगे आर्मी चीफ

आज भारतीय सेना के आर्मी चीफ जनरल उपेन्द्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंचने वाले हैं। यहाँ वह उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सीमा और नियंत्रण रेखा पर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद वह पहलगाम जाएंगे, जहाँ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया था। जनरल द्विवेदी के साथ वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद होंगे।

नौसेना और एयरफोर्स की ताकत भी बढ़ी

भारतीय नौसेना ने INS विक्रांत को अरब सागर में उतार दिया है, जिसमें मिग-29K फाइटर जेट और अटैक हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, गुरुवार को भारतीय नौसेना ने INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल परीक्षण किया, जो दुश्मन पर सटीक हमले करने में सक्षम है।

वहीं, भारतीय वायुसेना ने 'आक्रमण' नामक युद्धाभ्यास शुरू किया है, जिसमें राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमान शामिल हैं। इस अभ्यास में अंबाला और हाशीमारा की राफेल स्क्वॉड्रन हिस्सा ले रही हैं। हालांकि इसे रूटीन अभ्यास बताया जा रहा है, लेकिन इसके समय ने पाकिस्तान को चिंता में डाल दिया है।

2019 एयर स्ट्राइक की यादें ताजा

भारत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। अब एक बार फिर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को अपनी ताकत का एहसास कराना शुरू कर दिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/the-danger-bell-for-pakistan-after-the-pahalgam-attack-the/article-18530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.