AA22xA6 से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिवील: 40वें जन्मदिन पर एटली की फिल्म से मिला फैंस को सरप्राइज

बालीवुड न्यूज़

On

योद्धा अवतार में नजर आईं दीपिका, अल्लू अर्जुन के साथ पहली बार करेंगी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के 40वें जन्मदिन पर उनके फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला। डायरेक्टर एटली की अपकमिंग मेगा फिल्म AA22xA6 से दीपिका का पहला लुक आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने यह खुलासा एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर किया, जिसे उनके फैंस के लिए खास तोहफा माना जा रहा है।

फिल्म का फर्स्ट लुक प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के म्यूजिक चैनल सन म्यूजिक ने शेयर किया। तस्वीर में दीपिका एक दमदार योद्धा अवतार में नजर आ रही हैं। उन्होंने खाकी ग्रीन रंग का आउटफिट पहना हुआ है और दोनों हाथों में तलवार थामे एक्शन पोज में दिख रही हैं। लुक से साफ है कि फिल्म में उनका किरदार मजबूत, आक्रामक और कहानी के केंद्र में रहने वाला होगा।

इसी के साथ सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक और पोस्ट साझा किया है। इसमें दीपिका का एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। हालांकि मेकर्स ने इस लुक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि यह भी फिल्म से जुड़ा हुआ है।

दीपिका के जन्मदिन से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने फैंस के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने 19 दिसंबर को एक खास फैन मीट इवेंट आयोजित किया था। वीडियो में दीपिका थ्री-लेयर केक काटती दिख रही हैं, जबकि चारों ओर फैंस उन्हें घेरकर उनकी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का लोकप्रिय गीत ‘आंखों में तेरी’ गुनगुना रहे हैं।

इसके बाद सभी ने मिलकर दीपिका के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाया। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद भावुक और खुश नजर आईं। उन्होंने फैंस को फ्लाइंग किस देकर उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

फिल्म AA22xA6 दीपिका पादुकोण के करियर की बड़ी फिल्मों में गिनी जा रही है। यह पहली बार होगा जब वह साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली के साथ काम कर रही हैं। फिल्म को एक हाई-स्केल साइंस-फिक्शन एक्शन प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मल्टीपल रोल निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। मेकर्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन फिल्म में पूरे परिवार से जुड़े अलग-अलग किरदार निभाएंगे, जो कहानी को अलग स्तर पर ले जाएगा।

फिलहाल AA22xA6 फिल्म का टाइटल अस्थायी है। यह नाम अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की छठी फिल्म को दर्शाता है। फर्स्ट लुक के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब फैंस को अगले अपडेट और रिलीज डेट का इंतजार है।

----------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/deepika-padukones-first-look-revealed-by-aa22xa6-fans-got-a/article-42127

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.