मकर संक्रांति पर सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, 12 महीने बाद बदलेगा ग्रहों का खेल

धर्म डेस्क

On

14 जनवरी 2026 को सूर्य के मकर गोचर से खत्म होगा खरमास, मेष से कुंभ तक कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। करीब 12 महीने बाद होने वाला यह खगोलीय परिवर्तन धार्मिक, सामाजिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। सूर्य के उत्तरायण होने के साथ ही इस दिन मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा, वहीं खरमास की समाप्ति के बाद मांगलिक कार्यों की भी दोबारा शुरुआत होगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए करियर, धन और मान-सम्मान के नए अवसर लेकर आ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को स्वभाव से विपरीत माना गया है, लेकिन पिता-पुत्र के संबंध के कारण मकर राशि में सूर्य का प्रवेश विशेष फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य जब भी शनि की राशि में आते हैं, तो परिश्रम और अनुशासन के साथ किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलता है। इस गोचर का असर विशेष रूप से मेष, वृषभ, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि पर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दशम भाव में होगा, जो कर्म और करियर का स्थान माना जाता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, वहीं नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मेहनत के अनुपात में परिणाम मिलने के संकेत हैं और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है।

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर नवम भाव में होगा। भाग्य का साथ मिलने, विदेश यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े अवसर बनने के योग हैं। अचल संपत्ति या दीर्घकालिक निवेश से लाभ की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे। इसे पराक्रम और प्रयास का भाव माना जाता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, हालांकि व्यापारिक निवेश में सतर्कता जरूरी होगी। पारिवारिक स्तर पर भाई-बहनों के साथ मतभेद से बचने की सलाह दी जा रही है।

मकर राशि के लिए यह गोचर सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य लग्न भाव में प्रवेश करेंगे। इससे करियर में तरक्की, मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। संपत्ति से जुड़े फैसले लाभदायक हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य द्वादश भाव में गोचर करेंगे। विदेश यात्रा, विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह गोचर मेहनत, अनुशासन और धैर्य के महत्व को रेखांकित करता है। सूर्य का मकर में प्रवेश उन लोगों के लिए खास रहेगा, जो लंबे समय से अपने लक्ष्यों के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/suns-entry-into-capricorn-on-makar-sankranti-the-game-of/article-42276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.