‘डर की वजह नहीं, मजबूरी है देरी’ — मुकेश भट्ट ने स्पष्ट की आवारापन 2 की रिलीज टाइमलाइन

बालीवुड न्यूज़

On

इमरान हाशमी की चोट और अधूरे एक्शन सीक्वेंस बने वजह, मई–जून में रिलीज की तैयारी; बड़ी फिल्मों से टकराव की अटकलें खारिज

इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन 2 की रिलीज में हो रही देरी को लेकर चल रही अटकलों पर अब निर्माता मुकेश भट्ट ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि फिल्म की रिलीज किसी दूसरी बड़ी फिल्मों से टकराव या बॉक्स ऑफिस प्रतिस्पर्धा के डर की वजह से नहीं टाली गई है, बल्कि इसके पीछे तकनीकी और प्रोडक्शन से जुड़ी वास्तविक वजहें हैं।

मुकेश भट्ट ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी को एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, इमरान को करीब 45 दिनों तक एक्शन सीक्वेंस करने से मना किया गया है। ऐसे में फिल्म के अहम एक्शन हिस्सों की शूटिंग रोकनी पड़ी, जो अब बाद के शेड्यूल में पूरी की जाएगी।

निर्माता ने कहा कि आवारापन 2 का लगभग 20 दिनों का शूटिंग शेड्यूल अभी शेष है। यह शेड्यूल मार्च में मलेशिया में पूरा किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला मजबूरी में लिया गया है, न कि किसी अन्य फिल्म के प्रभाव से। उनके शब्दों में, “मैं किसी भी फिल्म से डरकर अपनी फिल्म नहीं रोकता।”

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा थी कि आवारापन 2 को 13 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन उसी अवधि में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 और कन्नड़ अभिनेता यश की पैन-इंडिया फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को देखते हुए मेकर्स पीछे हट गए। इन अटकलों को खारिज करते हुए मुकेश भट्ट ने साफ किया कि रिलीज अब मई या जून में संभावित है, ताकि फिल्म को पूरी तरह तैयार अवस्था में दर्शकों के सामने लाया जा सके।

आवारापन 2, वर्ष 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म आवारापन का सीक्वल है। पहली फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था और इसे दर्शकों ने खासा पसंद किया था। सीक्वल का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी।

मुकेश भट्ट, जो विशेष फिल्म्स के बैनर तले कई चर्चित फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं, का कहना है कि उनकी प्राथमिकता हमेशा कंटेंट और फिल्म की गुणवत्ता रही है। उन्होंने संकेत दिए कि आवारापन 2 को जल्दबाजी में रिलीज करने के बजाय पूरी तैयारी के साथ सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

-----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/delay-is-not-a-reason-for-fear-but-a-compulsion/article-42686

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.