- Hindi News
- बालीवुड
- हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की नजदीकियों ने फिर बटोरी सुर्खियां, एक जैसी तस्वीरों से बढ़ी चर्चा
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की नजदीकियों ने फिर बटोरी सुर्खियां, एक जैसी तस्वीरों से बढ़ी चर्चा
Bollywood
पुणे के एक ही रिसॉर्ट से दोनों ने शेयर कीं तस्वीरें, सोशल मीडिया पर डेटिंग की अटकलें तेज; किसी ने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की
अभिनेता हर्षवर्धन राणे और अभिनेत्री संजीदा शेख एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की हालिया पोस्ट के बाद उनके रिलेशनशिप को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों कलाकारों ने पुणे के एक ही रिसॉर्ट से अलग-अलग तस्वीरें साझा की हैं, जिनके बैकग्राउंड और लोकेशन में समानता देखने के बाद फैंस ने उनके साथ छुट्टियां बिताने की अटकलें शुरू कर दी हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
संजीदा शेख ने हाल ही में पुणे के एक लग्जरी रिसॉर्ट में बिताए समय की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कीं। कुछ समय बाद हर्षवर्धन राणे ने भी उसी जगह से अपनी तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दोनों एक साथ दिखाई नहीं दे रहे, लेकिन लोकेशन, केबिन और आसपास का दृश्य लगभग एक जैसा होने से सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के साथ होने की संभावना जताई।
इन पोस्ट्स के वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस लगातार दोनों से उनके रिश्ते को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। कई यूजर्स ने तस्वीरों के बैकग्राउंड की तुलना करते हुए दावा किया कि दोनों एक ही समय पर उसी रिसॉर्ट में मौजूद थे। हालांकि, अब तक न तो हर्षवर्धन राणे और न ही संजीदा शेख ने इन चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया दी है।
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के नाम एक-दूसरे के साथ जोड़े जा रहे हैं। इससे पहले भी जंगल सफारी और अन्य ट्रिप्स के दौरान साझा की गई तस्वीरों के आधार पर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि हर बार दोनों ने इस तरह की खबरों पर चुप्पी बनाए रखी।
हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'तैश' में साथ काम किया था। फिल्म के बाद दोनों की अच्छी दोस्ती की खबरें सामने आई थीं। इसी दौरान दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ जोड़ा गया, लेकिन किसी भी मौके पर उन्होंने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की।
संजीदा शेख की निजी जिंदगी भी पहले सुर्खियों में रह चुकी है। उन्होंने अभिनेता आमिर अली से शादी की थी और बाद में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद संजीदा अपने काम और निजी जीवन को लेकर लगातार चर्चा में रही हैं। अब पुणे वेकेशन की तस्वीरों ने एक बार फिर उनकी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।
Recommended for You
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए