- Hindi News
- बालीवुड
- लड़की को गाली देने पर रणवीर शौरी बोले- माफी नहीं मांगूंगा, जैसा व्यवहार वैसा जवाब
लड़की को गाली देने पर रणवीर शौरी बोले- माफी नहीं मांगूंगा, जैसा व्यवहार वैसा जवाब
बालीवुड न्यूज़
16 करोड़ से ज्यादा व्यूज वाली ‘खोसला का घोसला 2’ की वायरल रील पर विवाद, सोशल मीडिया यूजर को जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- भाषा जेंडर से नहीं, व्यवहार से तय होती है
अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में हैं। मामला अनुपम खेर, रणवीर शौरी और ‘खोसला का घोसला 2’ की टीम की उस वायरल रील से जुड़ा है, जिसे इंस्टाग्राम पर 16 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। रील वायरल होने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने रणवीर शौरी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां शुरू कर दीं। अभिनेता ने भी कई कमेंट्स का जवाब दिया, लेकिन एक महिला यूजर को जवाब देते हुए कथित तौर पर गाली देने के बाद विवाद बढ़ गया।
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने रणवीर शौरी की भाषा को लेकर सवाल उठाए। एक यूजर ने अभिनेता से पूछा कि वह किसी लड़की को गाली कैसे दे सकते हैं। इसके जवाब में रणवीर ने कहा कि सामने वाले की उम्र और जेंडर के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने इंटरनेट पर ‘जैसे को तैसा’ जवाब देने की बात कही और यूजर को अपना लेक्चर अपने पास रखने की सलाह दी।
एक अन्य पोस्ट में रणवीर शौरी ने जेन-जी की भाषा और सोशल मीडिया पर गाली-गलौज को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जब गालियों को जेन-जी की भाषा बताया जाता है, तो उसी भाषा में जवाब दिए जाने पर उसे गाली क्यों माना जाता है। उनके इन जवाबों के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई।
कई यूजर्स ने रणवीर शौरी से माफी मांगने की मांग की। हालांकि अभिनेता ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह ट्रोल्स को उसी भाषा में जवाब देते हैं, जिस भाषा में वे उनसे बात करते हैं और उन्हें इसके लिए माफी मांगने की जरूरत महसूस नहीं होती।
रणवीर ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह अकाउंट उनके लिए जाना-पहचाना ‘टॉक्सिक’ और बदतमीज अकाउंट है। उनका कहना था कि उन्हें यह नहीं पता कि अकाउंट के पीछे असल व्यक्ति कौन है और उसकी उम्र या जेंडर क्या है। अभिनेता के मुताबिक, उनके लिए यह ज्यादा मायने रखता है कि सामने वाला किस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, न कि उसकी प्रोफाइल फोटो में महिला दिखाई दे रही है या पुरुष।
रणवीर ने यह भी कहा कि अगर कोई महिला भी गंदी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती है तो उसे उसी तरह के जवाब सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। कुछ लोग अभिनेता के समर्थन में हैं और इसे ट्रोलिंग का जवाब बता रहे हैं, जबकि दूसरे यूजर्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का जवाब देते समय भी भाषा की मर्यादा रखनी चाहिए।
इस पूरे विवाद की शुरुआत उस वायरल रील से हुई, जिसे अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। रील में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी और प्रवीण एक ट्रेंडिंग ऑडियो पर लिपसिंक करते नजर आए थे। रील कुछ ही समय में तेजी से वायरल हो गई और करीब पांच दिनों में इसे 162 मिलियन यानी 16 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे।
यह वीडियो अनुपम खेर के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर सबसे ज्यादा देखे गए वीडियो में शामिल हो गया है। बताया गया कि रील को ‘खोसला का घोसला 2’ के सेट पर लंच ब्रेक के दौरान बनाया गया था। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने इसे मनोरंजन के तौर पर रिकॉर्ड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे इतनी बड़ी प्रतिक्रिया मिलेगी, इसका अंदाजा टीम को भी नहीं था।
अनुपम खेर ने बाद में इस वायरल वीडियो के लिए अपने फैंस का आभार जताया। उन्होंने एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर करते हुए बताया कि टीम ने रील को बिना किसी बड़े प्लान के बनाया था। उनके मुताबिक, कलाकारों ने इसे पूरी गंभीरता और मासूमियत के साथ रिकॉर्ड किया, जैसे किसी फिल्म के बेहद महत्वपूर्ण सीन की शूटिंग चल रही हो।
अनुपम खेर ने यह भी बताया कि रील के कुछ मजेदार पल अचानक कैमरे में रिकॉर्ड हो गए थे। बोमन ईरानी की मेकअप आर्टिस्ट अमृता ने कलाकारों की रिहर्सल और रील को लेकर चल रही बातचीत के दौरान वीडियो रिकॉर्ड किया था। बाद में इसी फुटेज को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और यह तेजी से वायरल हो गया।
वायरल रील के साथ अब ‘खोसला का घोसला 2’ भी चर्चा में है। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘खोसला का घोसला’ का सीक्वल है। सीक्वल का निर्देशन प्रशांत भागिया कर रहे हैं। फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट के कई कलाकार दोबारा नजर आएंगे।
अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परविन डबास और किरण जूनजा फिल्म का हिस्सा हैं। इनके अलावा अभिनेता रवि किशन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के साथ सविता राज हिरेमठ और राज हिरेमठ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नई फिल्म करीब दो दशक बाद उसी मिडिल क्लास दुनिया को आगे बढ़ाएगी, लेकिन इस बार कहानी का दायरा बड़ा होगा और कॉमेडी का स्तर भी अलग रखा गया है। फिलहाल फिल्म की वायरल रील के साथ रणवीर शौरी का सोशल मीडिया विवाद भी लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Recommended for You
दैनिक जागरण से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें: