जियो फाइनेंशियल को Q3 में ₹269 करोड़ का मुनाफा, सालाना आधार पर 9% गिरावट; रेवेन्यू दोगुना बढ़ा

बिजनेस न्यूज

On

नए कारोबार में निवेश और बढ़ते खर्च का असर, लोन और पेमेंट बिजनेस में मजबूत ग्रोथ के संकेत

रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी को इस तिमाही में ₹269 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो सालाना आधार पर करीब 9 प्रतिशत कम है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने ₹295 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। हालांकि, मुनाफे में गिरावट के बावजूद कंपनी की कुल आय में तेज उछाल देखने को मिला है।

क्या रहा तिमाही प्रदर्शन
जियो फाइनेंशियल की परिचालन आय इस तिमाही में 101 प्रतिशत बढ़कर ₹901 करोड़ पहुंच गई, जबकि एक साल पहले यह ₹449 करोड़ थी। कंपनी ने बताया कि नए बिजनेस सेगमेंट में निवेश, टेक्नोलॉजी खर्च और विस्तार से जुड़े खर्चों के कारण मुनाफे पर दबाव पड़ा है। प्रबंधन के अनुसार यह निवेश दीर्घकालीन विकास रणनीति का हिस्सा है।

कहां से मिली मजबूती
कंपनी के एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। पिछली तिमाही की तुलना में AUM 29 प्रतिशत बढ़कर ₹19,049 करोड़ हो गया है, जो कंपनी के बढ़ते दायरे को दर्शाता है। लोन सेगमेंट ‘जियो क्रेडिट’ के जरिए तिमाही के दौरान ₹8,615 करोड़ के कर्ज बांटे गए, जो सालाना आधार पर लगभग दोगुना है।

पेमेंट और बैंकिंग बिजनेस का हाल
जियो पेमेंट्स बैंक के प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। बैंक की कुल आय में करीब 10 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। ग्राहक आधार बढ़कर 32 लाख से अधिक हो गया है। बैंक में जमा राशि 94 प्रतिशत बढ़कर ₹507 करोड़ पहुंच गई। वहीं डिजिटल पेमेंट से जुड़े ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 2.6 गुना उछाल आया और यह ₹16,315 करोड़ पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में प्रदर्शन
जियो फाइनेंशियल का शेयर हाल के महीनों में दबाव में रहा है। कंपनी का शेयर पिछले कारोबारी सत्र में ₹287.30 पर बंद हुआ। बीते छह महीनों में शेयर करीब 10 प्रतिशत गिरा है। एक महीने में इसमें 4.11 प्रतिशत और पिछले पांच कारोबारी दिनों में 1.58 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एक साल के आधार पर शेयर में 5.47 प्रतिशत की बढ़त बनी हुई है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब ₹1.83 लाख करोड़ है।

आगे की रणनीति
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की स्थापना 1999 में रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के रूप में हुई थी। जुलाई 2023 में इसका नाम बदलकर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड किया गया। विश्लेषकों का मानना है कि कंपनी के लोन, पेमेंट और बैंकिंग सेगमेंट में जारी विस्तार आने वाली तिमाहियों में मुनाफे को फिर मजबूती दे सकता है, हालांकि निकट भविष्य में खर्चों का दबाव बना रह सकता है।

--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/jio-financial-profits-at-%E2%82%B9269-crore-in-q3-revenue-doubles/article-43224

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.