भिलाई में जैतखाम परिसर में तोड़फोड़ की कोशिश, सतनामी समाज ने जताया विरोध

भिलाई (छ.ग.)

On

आरती के दौरान रॉड लेकर पहुंचे युवक पर धार्मिक स्थल की शांति भंग करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में स्थित जैतखाम परिसर में कथित तौर पर नुकसान पहुंचाने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया है। घटना भिलाई-3 के गुरु घासीदास नगर, वार्ड क्रमांक 7 की है, जहां सार्वजनिक जय स्तंभ जैतखाम परिसर में सुबह की सामूहिक आरती के दौरान एक युवक द्वारा हंगामा किए जाने का आरोप लगाया गया है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे धार्मिक आस्था पर हमला बताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सतनामी समाज के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद कोसले के अनुसार, 10 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे, जब जैतखाम परिसर में रोज की तरह आरती चल रही थी, उसी समय स्थानीय निवासी अजय जंगम अपनी मां के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने मुख्य गेट को लात मारकर खोला और हाथ में लोहे का रॉड लेकर परिसर के भीतर घुस गया। इस दौरान उसने मौजूद लोगों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जय स्तंभ को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आगे बढ़ा।

समाज के लोगों ने तत्काल उसे रोक लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया। आरोप है कि युवक ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि जैतखाम परिसर की स्थापना लगभग तीन दशक पहले स्थानीय नागरिकों के सहयोग से की गई थी। यहां प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और भजन-कीर्तन होता है। इसके अलावा हर वर्ष दिसंबर माह में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सामूहिक धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। आरती के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले छोटे साउंड बॉक्स के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त है और किसी प्रकार के तेज या बड़े लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाता।

चंद्रिका प्रसाद कोसले ने बताया कि घटना के बाद समाज की ओर से शांति बनाए रखने का प्रयास किया गया। आरोपी और उसकी मां को समाज से माफी मांगने के लिए समय भी दिया गया, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उनका आरोप है कि युवक का व्यवहार समाज और उसकी धार्मिक मान्यताओं के प्रति अपमानजनक था।

जैतखाम परिसर से जुड़े अन्य पदाधिकारियों ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ के दौरान इस तरह की हरकतें न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुंचाती हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा के अनुसार, आरोपी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, दुर्ग एसएसपी ने समाज के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/satnami-community-expressed-protest-against-attempt-to-vandalize-jaitkham-complex/article-43256

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.