ग्वालियर में ऑटो पार्ट्स कारोबारी से लूट: बाइक सवार नकाबपोशों ने मोबाइल और ₹32 हजार लूटे

ग्वालियर

On

महाराजपुरा थाना क्षेत्र में कट्टा दिखाकर वारदात, लूटे गए मोबाइल की लोकेशन 36 घंटे से स्थिर; पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर में बुधवार रात 11 बजे एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स कारोबारी से नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर लूट की वारदात अंजाम दी। अमेटी यूनिवर्सिटी के पास हुई इस वारदात में दो बदमाशों ने कारोबारी प्रदीप शर्मा से ₹32 हजार और उनका मोबाइल लूट लिया। भागते समय उन्होंने कारोबारी की ई-स्कूटी की चाबी भी छीन ली, जिससे पीड़ित उनका पीछा नहीं कर सका।

37 वर्षीय प्रदीप शर्मा, जो शताब्दीपुरम निवासी हैं, मालनपुर में शिवा ऑटो एंड स्पेयर पार्ट्स चलाते हैं। वह रोजाना ग्वालियर से मालनपुर आते-जाते हैं। बुधवार रात दुकान बंद कर घर लौटते समय एयरपोर्ट रोड पर अमेटी यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी दो युवक बिना नंबर की होंडा बाइक पर आए और टेकनपुर जाने का रास्ता पूछने का बहाना बनाया।

व्यापारी अपनी ई-स्कूटी धीमी करने के बाद रास्ता बता रहे थे कि पीछे बैठे नकाबपोश ने अचानक कट्टा दिखा दिया। सामने वाला बदमाश बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। कट्टा दिखाने वाला बदमाश तुरंत कारोबारी के टिफिन में रखे ₹32 हजार और मोबाइल लेकर फरार हो गया।

दोनों बदमाश वारदात के बाद यू-टर्न लेकर भाग गए। सहमे हुए कारोबारी ने तुरंत महाराजपुरा थाना पहुंचकर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, लेकिन लुटेरे अब तक पकड़ में नहीं आए। मामले की जांच में पुलिस हाइवे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का अनुमान है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की थी। घटना स्थल पर अंधेरा होने के कारण कोई सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं थी।

पुलिस ने लूटे गए मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की। मोबाइल 36 घंटे से एक ही स्थान पर ऑन है। पुलिस का अनुमान है कि बदमाश मोबाइल को ऑन स्थिति में कहीं झाड़ियों में फेंक गए हैं।

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामले में मोबाइल और नगदी लूट की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मोबाइल की लोकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी पर फोकस कर रही है।

इस वारदात ने ग्वालियर में व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/masked-bike-riders-looted-auto-parts-businessman-in-gwalior-looted/article-43273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.